Monthly Archives: November 2018

राजीव रौतेला नैनीताल में देखेंगे मुख्यमंत्री सचिवालय का कार्य

प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को अब मुख्यमंत्री स्तर के काम को कराने में आसानी हो सकेगी। इसके लिये नैनीताल में मुख्यमंत्री कार्यालय खुलने जा रहा है। इसमें कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला को सीएम का सचिव बनाया गया था। रौतेला ही अब कुमाऊं में ही मुख्यमंत्री सचिवालय का काम देखेंगे।

बङे पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल से मुख्यमंत्री ने शासन-प्रशासन की ओवर हीलिंग करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व सचिव राजीव रौतेला की तैनाती से निश्चित तौर पर सीएम सचिवालय के काम में और दक्षता आएगी। राधा रतूड़ी व राजीव रौतेला दोनों अधिकारियों की छवि आम जन के बीच ईमानदार व रिजल्ट ऑरिन्टेड अधिकारी के रूप में है। अब सीएम सचिवालय की शासन पर पकड़ और अधिक मजबूत होगी। निश्चित तौर पर दोनों अधिकारियों के अनुभव व दक्षता का लाभ मिलेगा।

युवा अधिकारी नितेश झा को गृह विभाग का जिम्मा देकर मुख्यमंत्री ने पुलिस महकमे को मजबूत करने की कोशिश की है। झा केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान गृह मंत्रालय में रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली से उन्होंने वहां अपना स्थान बनाया था। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दौरान उनके अनुभव का लाभ राज्य में पुलिस महकमे को चुस्त दुरूस्त बनाने में मिलेगा। सचिव नितेश झा ईमानदार, अनुभवी व परिश्रमी अधिकारी हैं, मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास जताया है। अपने विश्वासपात्र को गृह विभाग देकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है।

आबकारी विभाग राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में है। ऐसे में प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को इस विभाग की कमान देकर स्पष्ट संदेश दिया गया है। आनंद वर्द्धन की छवि कर्मठ व कड़क मिजाज अधिकारी के तौर पर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आबकारी विभाग को कसने के लिए आनंद बर्द्धन को लाया गया है। दीपेंद्र चौधरी भी ईमानदार अधिकारी के तौर पर पहचाने जाते हैं। आंनद बर्द्धन व दीपेंद्र चौधरी के पास आबकारी विभाग आने से आने वाले में समय में कई सुधार देखने को मिलेंगे।

पत्नी की हत्या करने पर पति को मिली आजीवन कारावास की सजा

बीती एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस को सरेंडर करने वाले युवक को न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनीष मिश्रा की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दस हजार रूपये के … read more

मनोरंजन बना गले की फांस, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने नगर निगम के चुनाव के बाद मतगणना से एक दिन पूर्व पांच बाइकों को आग लगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर … read more

प्रदेश के विकास में धन की कोई कमी नहींः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्याें के लिये कुशल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और तालमेल की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को विकास … read more

नगर निगम ऋषिकेश में दो नाबालिग बच्चों ने डाला वोट

नगर पालिका से उच्चीकृत होकर नगर निगम के पहले ही चुनाव में चुनाव आयोग की पोल खुलकर सामने आ गई। ऋषिकेश नगर निगम में पांच नाबालिगों के नाम वोटर लिस्ट में पाये गये। इनमें से दो नाबालिग ने वोट भी … read more

बिना परमिशन ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने मौके पर पहुंच काटा चालान

मुनिकीरेती के नीम बीच पर बिना अनुमति के ड्रोन कैमरे को उड़ाना तीन पर्यटकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो दो ने खासा हंगामा भी किया। रविवार को थाना मुनिकीरेती में पुलिस ने तीन … read more

प्रदेश के कुल 4978 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 2352706 मतदाता

प्रदेश भर में निकाय चुनाव के लिये शुक्रवार को कान फोडू प्रचार थम गया। नगर निकाय चुनाव में कुल सात नगर निगम सहित 84 निकाय शामिल है। जिसमें कुल 2352706 मतदाता रविवार को अपने मत का प्रयोग कर प्रत्याशियों की … read more

उमेश कुमार मामले में सरकार चार सप्ताह में जवाब दाखिल करेंः हाईकोर्ट

हाईकोर्ट नैनीताल ने समाचार प्लस चैनल के सीईओ उमेश कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुये राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री के भाई विरेन्द्र सिंह रावत और दोस्त … read more

भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, दे रहे है नोट

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मसूरी के भाजपा विधायक इस बार फिर छाये हुए है। मसूरी विधायक गणेश जोशी एक वीडियों में महिलाओं को नोट बांटते हुये दिख रहे है। जिसके लिये राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया … read more

भारतीय मूल के प्रसिद्ध कनाडाई सर्जन से स्वामी चिदानंद सरस्वती ने की भेंट

भारतीय मूल के कनाडाई सर्जन व हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बुद्धेन्द्र दुबे से परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुलाकात की। विदित हो कि डा. दुबे ने कनाडा में हिंदु धर्म का म्यूजियम व विष्णु मंदिर की स्थापना की … read more