Daily Archives: November 26, 2018

मनोरंजन बना गले की फांस, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने नगर निगम के चुनाव के बाद मतगणना से एक दिन पूर्व पांच बाइकों को आग लगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है। वहीं गिरफ्तार युवकों ने कबूल किया है कि उनके द्वारा पांच बाइकों में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है। पुलिस के पूछने पर उन्होंने बताया कि ऐसा उन्होंने अपने मनोरंजन के लिये किया। वह यह देखना चाहते थे कि इस घटना के बाद मतगणना में क्या असर पड़ेगा।

सोमवार को कोतवाली निरीक्षक ऋषिकेश रितेश शाह ने बताया कि गोविंद शाह पुत्र भावेश शाह निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी जांच पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस द्वारा खंगाले गये। करीब 35 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोनू पुत्र चंद्रशेखर निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर और मोहित गिरी पुत्र नरेश गिरी निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है। सोनू पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुआ था, जबकि मोहित थाना मुनिकीरेती में चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि घटना की रात नशे की हालत में उन्होंने चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया।

प्रदेश के विकास में धन की कोई कमी नहींः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्याें के लिये कुशल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और तालमेल की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को विकास … read more