Daily Archives: August 13, 2018

दिल को छू गया सीएम का प़त्र

अभी कुछ दिन पहले की ही बात थी। चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए एक बच्ची से मुलाकात हुई थी। नाम था गरिमा जोशी। चेहरे पर जितनी सौम्यता, उतना मजबूत जज्बा। 10 किलोमीटर दौड़ में स्टेट चौंपियन बनने के बाद नेशनल चौंपियन बनने का सपना संजोए थी। मुझसे बोली, मदद चाहिए। मैनें पूछा कितनी चाहिए? वो बोली 10 हजार रुपए। बहरहाल मैनें 25 हजार की मदद की घोषणा की। गरिमा ने नाम के मुताबिक प्रदर्शन किया और 11 हजार बच्चों में छठा स्थान हासिल किया।

गरिमा उत्तराखंड का गौरव बनने निकली थी। मगर दो दिन पहले इस खबर को पाकर स्तब्ध हो गया, कि गरिमा को स्पाइनल इंजुरी हुई है। दो बेटियों का पिता होने के नाते एक पिता के दर्द को महसूस कर रह था, सोचा एक पिता दूसरे पिता का सहारा बन जाए। गरिमा के पिता से बात करके भरोसा दिलाया कि हम सब आपके साथ खड़े हैं। आज गरिमा को दवा और दुआ दोनों की जरूरत है। गरिमा तुम्हें जल्दी ठीक होना है, अपने खेल के लिए, इस राज्य के लिए, परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के लिए। आइए हम सब प्रार्थना करें कि गरिमा जल्द स्वस्थ हो।

किसी भी देश को आगे बढ़ाने में युवाओं का अहम योगदानः त्रिवेन्द्र

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान पर जागरूकता लाने के लिये वाश अप अभियान को लॉंच किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसी भी देश के विकास में युवाओं की … read more

जम्मू कश्मीर में ऋषिकेश के प्रदीप रावत हुये शहीद

तीर्थनगरी के एक और जवान देश की सीमा पर वीरगति को प्राप्त हो गया। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात जवान उस समय शहीद हुये जब सीमा के पास एक बारूदी सुरंग के विस्फोट हुआ। इस दौरान वह घायल … read more