Daily Archives: April 11, 2018

मुलायम ने सपा-बसपा के लोस चुनाव साथ लड़ने के दिए संकेत

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायक सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन को अच्छी कोशिश बताया। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को मिली सफलता के बाद दोनों पार्टियों फूले नहीं समा रही है।

मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के किशनी में सपा-बसपा के गठबंधन की ताकत का एहसास कराते हुए ये उम्मीद जताई कि अब लोकसभा चुनाव में इन्हें कोई रोक नहीं सकेगा।
अपने संबोधन में मुलायम सिंह ने कहा कि जो पहल की गई है, उसे जारी रखा जाना चाहिए। दोनों के एक होने से लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकेगा।

बसपा का धन्यवाद किया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के पास जो नीतियां हैं, वे देश की किसी पार्टी के पास नहीं हैं। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में सपा का सहयोग करने के लिए बसपा को धन्यवाद भी दिया। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार साथ-साथ चल रहे हैं। महिलाएं समझदार हैं और वे समझ रही हैं कि किसे वोट देना है।
बता दें कि उपचुनाव में अखिलेश यादव और मायावती ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी। इसके बाद राज्यसभा चुनाव में हालांकि, बसपा के उम्मीदवार को जिता पाने में अखिलेश यादव कामयाब नहीं हो सके थे, जिसके बाद गठबंधन टूटने की अटकलें लगने लगी थीं। लेकिन मायावती ने खुद मीडिया के सामने आकर इस बात की पुष्टि की थी कि गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।

नमामि गंगे में धीमे कार्य पर निशंक ने अधिकारियों को फटकारा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्निल परियोजना नमामि गंगे के कार्य में हो रही धीमी गति पर लोकसभा सांसद व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने अधिकारियों को फटकारा। उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुये कहा परियोजना के निर्माण … अधिक पढ़े……

राजस्व हानि पर तीन अधिकारी हुये निलंबित

आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने शराब की दुकानों से हो रही राजस्व की हानि के लिये तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पंत ने इन तीनों आबकारी अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव डा. रणबीर सिंह को … अधिक पढ़े……