Tag Archives: Uttarakhand Breaking News

धामी नेतृत्व में उत्तराखंड को फिर मिली बड़ी सफलता, निवेश अनुकूलता सूचकांक 2026 में पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों की श्रेणी में प्रथम

उत्तराखण्ड ने निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग द्वारा जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों की श्रेणी में समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, देश के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में 47.5 अंकों के साथ 11वां स्थान प्राप्त कर उत्तराखण्ड ने ‘‘फ्रंट रनर’’ श्रेणी में अपना स्थान बनाया है।

इस सूचकांक में राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन व्यावसायिक वातावरण, आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता तथा वित्तीय स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया है। इसमें पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में उत्तराखण्ड द्वारा समग्र निवेश अनुकूलता सूचकांक में प्रथम, वित्तीय स्वास्थ्य में प्रथम, व्यावसायिक वातावरण में द्वितीय, संसाधन में द्वितीय तथा आधारभूत संरचना में तृतीय रैंकिंग प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य को नीति आयोग के विभिन्न सूचकांकों में प्राप्त रैंकिंग को बताया प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘नीति आयोग’ के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड का पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और बेहतर औद्योगिक वातावरण का प्रतिफल है। राज्य सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि उत्तराखण्ड में निवेश, औद्योगिक विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करने में मददगार रहेगी।

भगत दा से मिले सीएम पुष्कर धामी, पद्म भूषण मिलने की दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। … read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धामी सरकार के यूसीसी, चारधाम यात्रा प्रबंधन की प्रशंसा की, बोले तीसरी बार धामी नेतृत्व में बनेगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश … read more

धामी कैबिनेट में हुए अहम फैसले, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान … read more

उत्तराखंड के सभी होटलों के मेन्यू में पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन शामिल होगा, सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के … read more

उपलब्धिः उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार

उत्तराखण्ड को व्यापार सुधार कार्य योजना BRAP 2024 के अंतर्गत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो देश में किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्राप्त सर्वोच्च संख्या है। नई दिल्ली … read more

उत्तराखंड की लोकभाषाओं को लेकर भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल का हुआ शुभारंभ

देवभूमि उत्तराखंड की लोकभाषाओं — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी — को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इस अवसर पर “भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल (Bhasha AI Portal)” का भव्य शुभारंभ अमेरिका के सिएटल … read more

बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार, मेडिकल स्टोरों से पेडियाट्रिक कफ सिरप जब्त

केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्त अनुपालन हेतु उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में खाद्य … read more

सीएम ने पीएम और गृहमंत्री को दी अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा … read more

अब चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन एयरफोर्स करेगी

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) ओर गौचर (चमोली) हवाई पट्टियों का संचालन इंडियन एयरफोर्स करेगी। जबकि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार भी करने जा रही है, जिस पर 450 करोड़ रुपए … read more