Tag Archives: Garhwal division news

सीएम धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रत्येक प्रभावित परिवार को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड में हुए नुकसान का विस्तृत एवं वास्तविक आकलन किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ उनकी जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य जरूरी विकास कार्य भी किए जाएंगे, लेकिन वर्तमान में सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे पहले प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सर्दी का मौसम होने तथा क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ ही वहां सुरक्षित रखा गया छह माह का राशन भी नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आगामी छह माह के राशन की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावित परिवारों की अन्य दैनिक आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

बच्चों की शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार विद्यालय की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रह सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के बच्चों, माताओं-बहनों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना में जिन परिवारों ने अपने आशियाने और जीवनभर की जमा पूंजी खोई है, उनकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। सरकार का एक-एक अधिकारी, प्रशासन और पूरा सरकारी तंत्र प्रभावित बच्चों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। यह केवल आर्थिक सहायता देने का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने, उनके जीवन में विश्वास और उम्मीद लौटाने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को स्वयं को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लगातार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे। वह निरंतर घटनाक्रम की जानकारी ले रहे थे तथा अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं ग्रामीणों ने अग्निकांड की घटना का तत्काल संज्ञान लेने, लगातार स्थिति की जानकारी लेने तथा प्रभावित परिवारों तक शीघ्र राहत एवं सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गांव पहुंचकर प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात करने और उनकी समस्याएं सुनने पर भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने पुनः आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और गांव को फिर से व्यवस्थित करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। दुःख की इस घड़ी में सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

’इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।’

मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा एवं पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने … read more

मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अंतर्गत थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं … read more

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीपावली मेले की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास … read more

श्रीनगर में सीएम धामी ने किया 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत … read more

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सेवा संकल्प अभियान के … read more

ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश

चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत सकण्ड (स्कंद) गांव में सड़क सुविधा को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्वयं गेती, फावड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान किए जाने की खबरों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों … read more

पीपलकोटी घटना में घायलों से मिले सीएम धामी

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों … read more

मुख्यमंत्री धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू … read more

सीएम ने पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर जताई चिंता, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री … read more