Tag Archives: Uttarakhand BJP

उत्तराखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और मार्गदर्शन का प्रतिफल है विजयः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर विजयी बनाये जाने पर ’प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है’। मुख्यमंत्री ने ’इस विजय को पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी पदाधिकारियों की मेहनत एवं मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।’

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि ’हमारे लिए यह जनादेश प्रदेश की देवतुल्य जनता की और अधिक मनोयोग से जनसेवा की प्रेरणा देने वाला है।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यों पर भी अपनी मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’आज ऐतिहासिक दिन है जब भाजपा और एनडीए गठबंधन को देश की जनता ने बहुमत देकर फिर से सरकार में आने का अवसर दिया है।’ ’”प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में हमें यह सफलता मिली है।”’ हम सब उनका अभिनंदन करते है।

मुख्यमंत्री ने सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी हमारी माँ है और माँ के इस प्रांगण में वे सबका स्वागत एवं अभिनंदन करते है। इस चुनाव अभियान में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले 10 सालों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है तथा देवभूमि प्रधानमंत्री के दिल में बसता है, जिसके फलस्वरूप उन्होंने दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति उत्तराखण्ड को प्रदान की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड जल्दी ही पूरा होने वाला है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण अपने अंतिम चरण में है, जिससे पहाड़ में रेल का सपना साकार होगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर तेजी से कार्य हो रहा है, लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा की यात्रा कर रहे हैं, मानसखण्ड के तहत हजारों श्रद्धालु कैंचीधाम की यात्रा कर रहे हैं, आदि कैलाश की यात्रा करके प्रधानमंत्री ने लोगों का ध्यान उस ओर आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त समान नागरिक संहिता विधेयक को कानून के रूप में मान्यता मिल गयी है, दंगा रोधी कानून, राज्य में निवेश लाने सहित सभी काम डबल इंजन की सरकार में हुये हैं।

उन्होंने कहा कि ’उत्तराखण्ड में लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत हम सबका प्रोत्साहन बढ़ाने एवं गुरूतर दायित्व के बोध के साथ ही जन-जन तक पहुंच बनाए जाने का साधन बनेगा।

सीएम ने पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका देवकमल का विमोचन भी … read more

उत्तराखंडः रूद्रपुर में पीएम मोदी का शंखनाद, बोले नीयत सही तो नतीजे सही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली में प्रतिभाग कर उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंख भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र … read more

अपर मुख्य सचिव ने दृष्टिपत्र 25 संकल्प 2022 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दृष्टिपत्र 25 संकल्प 2022 के लक्ष्यों के समयबद्धता से शीर्ष प्राथमिकता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सचिवालय में इस सम्बन्ध में बैठक लेते हुए एसीएस राधा रतूड़ी ने विभिन्न … अधिक पढ़े …

राहुल की विदेशों में भारत की छवि को धक्का पहुंचाने की नाकाम कोशिश को पूरे देश ने देखाः भट्ट

भाजपा ने कांग्रेस के प्रस्तावित गांधी स्मारक पर मौन सत्याग्रह पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का गुणगान के लिए मौन सत्याग्रह कर रही है अथवा यूसीसी का विरोध … read more

प्रदेश कार्यसमिति में बोले सीएम, निस्वार्थ सेवा ही भाजपा संगठन का संकल्प रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबडकला में प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही हमारे संगठन का संकल्प रहा है और ये हमारी कार्यशैली व संस्कारों से प्रतिबिंबित भी होता … read more

किसानों के परिश्रम और अथक प्रयासों के आगे बाकी सब सूक्ष्म-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित रजवाड़ा फॉर्म में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही … अधिक पढ़े …

बड़ी संख्या में सीएम से मिली महिलाएं, नकल विरोधी कानून बनाने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल तथा अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की तथा नकल विरोधी कानून पारित करने के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश … अधिक पढ़े …

प्रदेश कार्यसमिति में सीएम ने किया भारत जोड़ों यात्रा पर कटाक्ष

भारतीय जनता पार्टी की रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष किया। कहा कि जिनकी सरकारों में संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था, धारा 370 हटने से वही … अधिक पढ़े …

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश की

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई … अधिक पढ़े …