Tag Archives: Politics News

मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से मतदान के लिए अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत कल होने वाले मतदान के लिए प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर करती है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मतदाताओं से विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुँचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य के भविष्य को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
———————————–
मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले के सफल एवं सकुशल आयोजन पर शासन, प्रशासन एवं पुलिस को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 के कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समापन पर समस्त शासन, प्रशासन, पुलिस विभाग, एवं मेला आयोजन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन हेतु सभी संबंधित विभागों ने समन्वय एवं सजगता से कार्य किया, जिसके फलस्वरूप यह विशाल धार्मिक आयोजन सकुशल सम्पन्न हो सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। ऐसे आयोजनों में सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का सुनियोजित प्रबंधन आवश्यक होता है, जिसे सभी के द्वारा सराहनीय रूप से किया गया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राज्य पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास उत्तराखण्ड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त करता है।
——————————–

आईआईटी मद्रास में चयनित रुद्रप्रयाग के अतुल से सीएम धामी ने की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले के आई आई टी मद्रास में चयनित युवा अतुल से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतुल ने अपनी मेहनत से अन्य लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा सामान्य परिस्थितियों में भी यदि व्यक्ति संकल्प लेकर काम करता है तो उसके सपने जरूर पूरे होते हैं। जीवन में कोई चीज असंभव नहीं है। उन्होंने कहा अतुल ने प्रत्येक उत्तराखंडी को गौरवान्वित और प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री ने अतुल को भी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग जिले के अतुल ने केदारनाथ में घोड़े खच्चर चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला। इसके साथ ही अपनी मेहनत और संघर्ष की बदौलत उनका आईआईटी मद्रास में चयन हुआ है।

आप को लगातार भाजपा ने दिया दूसरा झटका, अब दीपक बाली बनें भाजपा कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी को भाजपा के द्वारा लगातार झटके मिल रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौर करने वाली … अधिक पढ़े …

कांग्रेस मुख्यमंत्री नहीं, नेता प्रतिपक्ष का करे चयनः भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है इसलिए कांग्रेस जिसे विपक्ष में ही बैठना ह।ै नेता प्रतिपक्ष चुनने पर ध्यान दे तो बेहतर होगा। … अधिक पढ़े …

लखीमपुर में किसानों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने यूपी सरकार का पुतला फूंक कोतवाली में दी गिरफ्तारी

तीर्थनगरी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री दीपक जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला दहन किया। इसके बाद सभी ने कोतवाली में अपनी गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में … अधिक पढ़ें

तैयारी विस चुनाव की, महाशिवरात्रि से कांग्रेस करने जा रही वार्ड व बूथ कमेटी की बैठक आरंभ

महानगर कॉंग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कॉंग्रेस भवन रेलवे रोड और सम्पन्न हुई। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पश्चात वार्ड व बूथ कमेटियों की बैठक आरम्भ की जा रही है। इन वार्ड … अधिक पढ़े …

‘‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’’ अभियान को एक फरवरी से धार देगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक फरवरी से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में ‘‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’’ अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें 70 वीडियो वैन के माध्‍यम से सभी विधानसभाओं में पार्टी की नीतियों के साथ प्रदेश … अधिक पढ़े …

सपा नेता स्व. विनोद बड़थ्वाल को कार्यकर्ताओं दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता दिवंगत विनोद बड़थ्वाल की जयंती पर आज कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यकर्ता आज सुबह त्रिवेणी घाट पहुंचे यहां गंगा में दुग्ध अभिषेक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सपा नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर … अधिक पढ़े …

कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने लोगों से मुलाकात कर दी नववर्ष की बधाई

आज प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों, व्यापारियों से मुलाकात की। ऋषिकेश विधानसभा में लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने नववर्ष की बधाई भी दी। साथ ही नववर्ष 2021 सभी … अधिक पढ़े …

बिग ब्रेकिंगः हाल ही में उत्तराखंड दौरे पर रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कोरोना पाॅजीटिव

नई दिल्ली। हाल ही में उत्तराखंड दौर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने खुद ही ट्‌वीट के जरिए जानकारी दी है, बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद … अधिक पढ़े …

वीरभद्र मंडल में भाजयुमों के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी और प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया प्रशांत चमोली का वीरभद्र मंडल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल ने स्वागत करते हुए कहा कि … अधिक पढ़े …