Tag Archives: Parmarth Niketan Swargashram

चिदानंद मुनि ने प्रशिक्षु पत्रकारों को संकल्प कराया

ऋषिकेश।
परमार्थ निकेतन स्वामी चिदानन्द मुनि ने फिल्म सिटी नोएडा में आयोजित पत्रकार मंथन महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहाकि मंथन से जीवन में नित नये विचारों का समावेश होता है। जिस प्रकार सागर मंथन से रत्नों की खान प्राप्त हुयी थी उसी प्रकार जीवन में विचार मंथन से वैचारिक रत्न प्राप्त होते है। उन रत्नों को धारण करने से जीवन पर्व बन जाता है। न्यायालय के द्वारा गंगा और यमुना को जीवित व्यक्ति की तरह दर्जा देने के आदेश की सराहना की। कहाकि उत्तराखंड के न्यायाधीशों का दशहरे पर्व पर सम्मान किया जायेगा। स्वामी चिदानंद मुनि ने अध्ययनरत युवा पत्रकारों के दल को शौचालय बनवाने का संकल्प कराया। कहा कि शौचालय बनेंगे तो हमारे देश की मातृ शक्ति को सुरक्षापूर्ण, गरिमामय और स्वस्थ जीवन प्राप्त हो सकता है।

ऋषिकेश में इंडोनेशिया हिन्दू समुदाय केन्द्र खोलने पर मंथन

ऋषिकेश। गुरुवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित चर्चा में धर्मगुरुओं ने ऋषिकेश के गंगा तट पर इंडोनेशिया हिन्दू समुदाय केन्द्र खोलने पर गहन मंथन किया। धर्मगुरुओं ने कहा कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान का ऐसा केन्द्र होगा। जहां पर इन्डोनेशिया के … अधिक पढ़े …

परमार्थ में विदेशियों ने खेली होली

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में विदेश से आए योग साधकों ने रविवार को परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि के साथ होली खेली। उन्होंने होलिका पूजन भी किया। चिदानंद मुनि ने होली त्योहार को एकता, पवित्रता, स्वच्छता और सद्भावना का प्रतीक बताया। … अधिक पढ़े …

योग महोत्सव में दक्षिण अफ्रीका के योगाचार्यों का जलवा

ऋषिकेश। योग गुरू सुखमिंदर सिंह खालसा ने कुण्डलिनी साधना का अभ्यास कराया। कनाडा की ग्लोरिया लैथम ने द वाइस ऑफ सोल विषय पर अपना व्याख्यान दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की योगाचार्य भवानी काला ने आई फ्लो एवं चन्द्र नमस्कार के … अधिक पढ़े …

फिटनेस को ट्रेनर ने बताए योग के विशेष गुर

ऋषिकेश। योग क्रियाओं से पूर्व साधकों को मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। अमेरिका से आए योगाचार्य गुरुशब्द खालसा ने साधकों को कुंडलिनी योग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंडलिनी योग से मनुष्य के भीतर सुस्त … अधिक पढ़े …

महिलाओं को दिए जा रहे आत्म सुरक्षा के टिप्स

ऋषिकेश। बेटियां भी अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। यह बात पौड़ी जिले की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कही। एसएसपी ने परमार्थ निकेतन योगा हॉल में पांच दिवसीय महिलाओं के लिए आयोजित आत्म … अधिक पढे …