Tag Archives: Lohaghat News

राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की विषम भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर जवान देशवासियों की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार हमें आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हिमवीरों का त्याग और बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन … read more

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान होगा जल्द लागूः सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन“ द्वारा आयोजित “एशियन सब जूनियर-जूनियर मैन एवं वूमेन कप एवं एशियन यूनिवर्सिटी कप पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025” का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि के … read more

लोहाघाट में मल्लिकार्जुन स्कूल का सीएम ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण करते हुए कहा कि शहर के बच्चे को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए उन्होने कहा कि यह विद्यालय स्व. मल्लिकार्जुन जोशी जी द्वारा इस क्षेत्र … read more

स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का सीएम ने किया निरीक्षण

चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी … read more