Tag Archives: local shopkeepers in Khatima

सीएम धामी ने वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा, मां के लिये खरीदी स्थानीय दुकानदार से साड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से वापस लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।