Tag Archives: Dhaakad Dhami

देशभर में आज नंबर एक पर रहा पॉलिटिकल ट्रेड #DhamiKe5Saal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। एक्स (X) पर यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जो मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व, सरकार के कार्यों और जनता के व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

पिछले पाँच वर्षों में उत्तराखंड ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय देखे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान बनाई। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने से लेकर सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति तथा पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को सुशासन का मॉडल बनाने की दिशा में नई मिसाल पेश की।

इसी अवधि में प्रदेश में चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमांत विकास तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिले, जबकि मातृशक्ति, किसानों, सैनिकों और गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।

सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal के नंबर-1 ट्रेंड बनने को राजनीतिक विश्लेषक केवल डिजिटल अभियान नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रतीक मान रहे हैं। हजारों लोगों ने पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स और संदेशों के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को साझा किया।

#DhamiKe5Saal का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनना इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और सुशासन की चर्चा अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।

तीन जिलों का दौरा और दिन एक, सीएम ने ताबड़तोड़ जनता के बीच रहकर बनाया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा दिन जनसेवा में व्यतीत किया। इस दौरान वो ऊधमसिंह नगर से लेकर चमोली तक लोगों से मुलाकात करते हुए, उनकी समस्याओं का निराकरण करते नजर आए। शनिवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी … read more

सुबह सबेरेः अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे सीएम धामी, कुशलक्षेम जाना, लिया फीडबैक

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी कुशल क्षेम पूछना और उनसे अपनी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना का सिलसिला नहीं छोड़ा। आज हल्द्वानी प्रवास … read more

धामी का धमाल, मुंबई में रोड शो में करार के लिहाज से बना रिकॉर्ड

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम धामी लगातार फ्रंट फुट पर बैटिंग करते दिख रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में आज धामी का जबरदस्त धमाल देखने को मिला। उत्तराखंड में होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिहाज से आज … read more

धामी सरकार के 50 दिन की मेहनत में 94 हजार करोड रूपए़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। प्रदेश में अबतक धामी सरकार देश और दुनिया के प्रतिष्ठित उद्योग समूहों के साथ 50 दिन की मेंहनत के बाद ₹94 हजार करोड़ से अधिक … read more

सीएम धामी की पैरवी ने दिखाया रंग, केंद्र ने बिजली संकट दूर करने को बढ़ाया राज्य का कोटा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राज्य में सर्दियों में होने वाले बिजली संकट का समाधान कर दिया गया है। केंद्र द्वारा सर्दियों के लिये उत्तराखण्ड को 415 मेगावाट का अतिरिक्त बिजली … read more