Tag Archives: Dhaakad Dhami

तीन जिलों का दौरा और दिन एक, सीएम ने ताबड़तोड़ जनता के बीच रहकर बनाया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा दिन जनसेवा में व्यतीत किया। इस दौरान वो ऊधमसिंह नगर से लेकर चमोली तक लोगों से मुलाकात करते हुए, उनकी समस्याओं का निराकरण करते नजर आए।

शनिवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले खटीमा (ऊधमसिंहनगर) में आम लोगों से मुलाकात करते हुए अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रभावित चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र का दौरा किया, जहां पीड़ितों से मिलकर उनके दुख दर्द को साझा किया, सीएम ने पीड़ितो को सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही जीवन को फिर संवारने में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग और चमोली के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्निमाण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यहां से लौटते समय सीएम ने श्रीनगर के पास धारी देवी के दर्शन करते हुए, प्रदेशवासियों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। शाम को देहरादून लौटने पर मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही शासन को विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए।

सुबह सबेरेः अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे सीएम धामी, कुशलक्षेम जाना, लिया फीडबैक

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी कुशल क्षेम पूछना और उनसे अपनी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना का सिलसिला नहीं छोड़ा। आज हल्द्वानी प्रवास … read more

धामी का धमाल, मुंबई में रोड शो में करार के लिहाज से बना रिकॉर्ड

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम धामी लगातार फ्रंट फुट पर बैटिंग करते दिख रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में आज धामी का जबरदस्त धमाल देखने को मिला। उत्तराखंड में होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिहाज से आज … read more

धामी सरकार के 50 दिन की मेहनत में 94 हजार करोड रूपए़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। प्रदेश में अबतक धामी सरकार देश और दुनिया के प्रतिष्ठित उद्योग समूहों के साथ 50 दिन की मेंहनत के बाद ₹94 हजार करोड़ से अधिक … read more

सीएम धामी की पैरवी ने दिखाया रंग, केंद्र ने बिजली संकट दूर करने को बढ़ाया राज्य का कोटा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राज्य में सर्दियों में होने वाले बिजली संकट का समाधान कर दिया गया है। केंद्र द्वारा सर्दियों के लिये उत्तराखण्ड को 415 मेगावाट का अतिरिक्त बिजली … read more