Tag Archives: CM announcement

सीएम धामी ने अमोड़ी में ₹1.60 करोड़ की लागत से “वे साइड एमिनिटी” का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अमोड़ी में लगभग ₹1.60 करोड़ की लागत से बनने वाली “वे साइड एमिनिटी परियोजना का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत ग्राम उत्थान परियोजना तथा उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड, रुद्रपुर के सहयोग से स्थापित की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल क्षेत्र के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएँगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वे साइड एमिनिटी कॉम्प्लेक्स में आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए आरामदायक विश्राम स्थल, स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, जलपान एवं कैफेटेरिया की सुविधा, साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि एवं वन उत्पादों के बिक्री केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही वाहन पार्किंग, हरित क्षेत्र (ग्रीन जोन), और सूचना केंद्र भी प्रस्तावित हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य चम्पावत को विकास के मॉडल जनपद के रूप में स्थापित करना है, जहाँ पर्यटन, कृषि, बुनियादी ढांचा और स्थानीय उद्यमिता मिलकर प्रदेश के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर बल दे रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, जैविक उत्पाद, और पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएँ न केवल पर्यटन विकास को नई दिशा देंगी, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के सहयोग से चम्पावत को सर्वांगीण विकास का केंद्र बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी से ही विकास की परिकल्पना साकार हो सकती है।”

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया तथा अंत में मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े विभागों को समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

सीएम घोषणाओं की सभी विभाग तैयारियां समय से करें पूर्णः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागीय सचिवों को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग अलग समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में एक दिन में … read more

सीएम ने किसानों के हित में उठाया कदम, किसानों की नहर से सिंचित जमीन पर आपासी बन्द किये जाने को स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखण्ड के किसानों की नहर से सिंचित जमीन पर आपासी बन्द किये जाने को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी … read more

मुख्यमंत्री ने सीएम घोषणा के निर्माण कार्यों को दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र कालाढुंगी के अंतर्गत बिठौरिया नं-1 में विकासनगर कॉलोनी में नलकूप के निर्माण हेतु रूपये 01 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत ब्यानधुरा बाबा मंदिर तक पेयजल आपूर्ति एवं सड़क निर्माण हेतु रूपये 01 करोड़, विधानसभा क्षेत्र … read more

पूर्णागिरी क्षेत्र का मास्टर प्लान जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश

एसीएस राधा रतूड़ी ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ ही शासन स्तर के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी चंपावत को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ काम करते हुए जल्द … read more

भीमताल, काशीपुर एवं रूद्रपुर विस क्षेत्रों के योजना प्रस्तावों को सीएम घोषणा में शामिल करने पर मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उधमसिंह नगर में 11 मई 2023 को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विधानसभा क्षेत्र भीमताल, काशीपुर एवं रुद्रपुर के विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यों के … read more

सीएम की बागेश्वर में की घोषणा को मिली वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र, बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के … read more

जिलाधिकारी विधायकों के प्रस्तावों की आख्या के आधार पर तत्काल कार्यवाही करेंः राधा रतूड़ी

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मांगे गए 10-10 प्रस्तावों तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 110 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। एसीएस रतूड़ी ने उक्त प्रस्तावों … read more

सरकार की सभी घोषणाओं के पूर्ण होने की समयावधि निर्धारित करने के निर्देशः सीएम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के … अधिक पढ़े …

सीएम घोषणा के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 37 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अधीन विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत विभिन्न 4 निर्माण कार्यों हेतु 24 करोड़ 62 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के अंतर्गत विभिन्न 4 निर्माण कार्यों हेतु 7 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा … अधिक पढ़े …