Tag Archives: Ayodhya news

श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हुआ हनुमान चालीसा पाठ

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा तथा श्रीराम स्तुति का पाठ किया। इस दौरान श्रीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रीराम मंदिर प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि साल 2024 की 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। साल 2025 में इस उत्सव को पूरा एक वर्ष हो रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथी थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहा जाता है। वहीं, साल 2025 में यह संयोग 11 जनवरी को बन रहा है।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी नगर निकाय ऋषिकेश दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, सुदेश कंडवाल, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, महिला मोर्चा श्यामपुर सोनी रावत, रायवाला मंडल अध्यक्ष समा पवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गिरी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता राणा, पूर्व प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, चंद्रमोहन सिंह पोखरियाल, भगवान मेहर, रवि शर्मा, दिव्या बेलवाल, जसविंदर राणा, पुनीता भंडारी, मनोज ध्यानी, गोपाल सती, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, पवन पांडे, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, संदीप कुड़ियाल, रवि थपलियाल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं को न केवल एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियाँ भी इससे प्रेरित होकर जुड़ रही हैं। सोमवार का दिन उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का दिन था, जब अयोध्या … read more

अयोध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ, प्रथम राज्य में शामिल हुआ राज्य

राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली … read more

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस के निर्णय का सीएम त्रिवेंद ने किया स्वागत

सीबीआई की विशेष अदालत के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में निर्णय आने के बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया। बताया कि राम मंदिर आंदोलन एक लोकतांत्रित रहा, इसमें किसी भी … अधिक पढ़े …

बाबरी विध्वंस केसः सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, सभी आरोपी बरी

आखिरकार 28 साल के लंबे इंतजार के बाद बाबरी विध्वंस केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में सभी आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया … अधिक पढ़े …

राम मंदिर निर्माण को बने ट्रस्ट को पीएम ने दान में दिया एक रूपया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नवगठित ट्रस्ट को एक रूपए का दान किया है। गृह मंत्रालय में अवर सचिव ने सरकार की ओर से यह राशि दी। ट्रस्ट बिना किसी शर्त के दान, अनुदान, … अधिक पढ़ें …