Tag Archives: Assembly Elections 2022

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस लगा रही जोर, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पूव्र सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत 30 राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को प्रचार के मोर्चे पर लगाया जाएगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची चुनाव आयोग को भेजी है। प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा हो गया है। जल्द ही क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुसार अनुसार अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

ये भी स्टार प्रचारक
राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलेट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अमी याजनिक, इमरान प्रतापगढ़ी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, हार्दिक पटेल, जय सिंह अग्रवाल रागिनी नायक, नेता डीसूजा, श्रीनिवास बी.वी.।
प्रदेश के नेता- प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, हरक सिंह रावत।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों को दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 83.20 लाख रू, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विभिन्न 17 निर्माण कार्यों हेतु 5 … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश विसः मिशन 2022 के लिए कांग्रेस से नौ दावेदार आए सामने

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नौ नेताओं ने दावेदारी पेश की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व अन्य संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के … अधिक पढे़ …

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

विधानसभा चुनाव 2022 के तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत … अधिक पढ़े …

चुनाव प्रभारी ने की प्रबंधन समिति के साथ रोडमैप पर चर्चा

भाजपा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी उतराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच कर अलग अलग समूहों में चुनाव प्रबंधन से संदर्भित बनाई गई समितियों की बैठक ली। पार्टी मुख्यालय में चुनाव … अधिक पढे़ …

जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा कल से शुरु

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे पार्टी के चुनाव तैयारियों की थाह लेंगे और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के लिए लगभग पौने दो माह … अधिक पढे़ …

प्रदेश में चुनाव से पहले 252 बैठकें आयोजित कर रही भाजपा

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए आगामी महीनों में 252 बैठकें आयोजित करने जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ तक लाने का प्रयास … अधिक पढे़ …

बूथ कमेटी का गठन और सदस्यता अभियान को लेकर सपंर्क चलाया

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के नवाबवाला में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनसम्पर्क, बूथ कमेटी का गठन व सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं से संवाद … अधिक पढे़ …

विस चुनाव में 60 का जादुई आकंड़ा पार करेगी भाजपा-प्रहलाद जोशी

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सतारुढ़ दल भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंच गये है। उनके … अधिक पढे़ …