हरकत: नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u466616648/domains/sankhnaad.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि बीते रोज अभिषेक प्रजापति नाम के युवक ने उनके 14वर्षीय बेटे को बहला – फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। उसने कुकर्म की हरकत न बताने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुकर्म व अन्य धारा में केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक शिवराम को सौंपी गई।

पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसके बाद उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने आरोपी की अभिषेक प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति निवासी वीरभद्र रोड, स्टेडिया कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में कराई है।