Daily Archives: April 9, 2026

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड आदि लक्ष्य संस्थान की स्थापना हेतु प्रदान की एक करोड़ की धनराशि

प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों के विकास एवं शैक्षिक अवसंरचना में सुधार आदि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्र सरकार द्वारा “उत्तराखंड आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से अनुरोध किया गया था।

केंद्रीय जनजातीय कार्य श्री मंत्री जुएल ओराम द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में अवगत कराया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव पर विचार करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत “उत्तराखंड आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना से प्रदेश में जनजातीय युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा, शोध एवं सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है, इस संस्थान के माध्यम से स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड के जनजातीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सीएस ने एडीबी के अधिकारियों से किया प्रदेश में कौशल विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अनुरोध

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण सम्बन्धी विभागों के मध्य बैठक हुई। बैठक के दौरान एडीबी द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों के चल रहे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा … read more

चारधाम यात्रा मार्गों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी

सीएम धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड की जीवन रेखा चारधाम यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को … read more

मुख्यमंत्री के रोड शो में जनता व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस … read more