Daily Archives: December 26, 2024

कांग्रेसी पार्षद रहे जगत सिंह नेगी ने ली भाजपा की सदस्यता

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से पार्षद रहे जगत सिंह नेगी तथा पार्षद प्रत्याशी रहे पुष्कर बंगवाल को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है, जो अन्य संगठन में नहीं है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में संयम और धैर्य रखने वाले कार्यकर्ता को मान मिलता है। आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा संगठन से जुड़ना चाहता है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने भाजपा संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि जगत सिंह और पुष्कर बंगवाल के आने से पार्टी को फायदा होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद जगत सिंह नेगी और पुष्कर बंगवाल ने कहा कि कांग्रेस में कभी उन्हें सम्मान नहीं मिला। उनके विचारों और सुझावों की कांग्रेस पार्टी ने कभी कदर नहीं की। कहा कि भाजपा के रीति और अनुशासन से प्रभावित होकर आए हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा व जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी भी उपस्थित रहे।

वीर बाल दिवसः मंत्री अग्रवाल ने जोरावर सिंह और फतेह सिंह की कुर्बानी को किया नमन

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में वीर बाल दिवस मनाया। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु … read more

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोर्ट्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, बंशीधर … read more

हल्द्वानी पहुंचते ही सीएम ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय कार्यक्रम हेतु हल्द्वानी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर बीते रोज भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश … read more