Daily Archives: November 6, 2023

धामी का धमाल, मुंबई में रोड शो में करार के लिहाज से बना रिकॉर्ड

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम धामी लगातार फ्रंट फुट पर बैटिंग करते दिख रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में आज धामी का जबरदस्त धमाल देखने को मिला। उत्तराखंड में होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिहाज से आज मुंबई में रिकॉर्ड बना है। दरअसल, मुम्बई में आज कुल 30 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू हुए। अब तक जितने भी रोड शो देश विदेश में हुए उनमें मुम्बई में हुए एमओयू सर्वाधिक हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन, बर्मिघम, आबूधाबी समेत दुबई में 4 इंटरनेशनल रोड शो हो चुके हैं। जबकि भारत मे दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और मुंबई में राज्य सरकार रोड शो कर चुकी है। बीते 14 सितंबर और 4 अक्टूबर को धामी सरकार दिल्ली में ₹26575 करोड़, 26 और 27 सितंबर को ब्रिटेन में ₹12500 करोड़, 17 और 18 अक्टूबर को यूएई में ₹15475 करोड़ के निवेश का करार कर चुकी है। इसके अलावा 26 अक्टूबर को चेन्नई में ₹10150 करोड़, 28 अक्टूबर को बेंगलुरु में ₹4600 करोड़ और 1 नवंबर को अहमदाबाद में ₹24000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव का करार कर चुकी है। अब मुंबई रोड शो में 30200 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं।

इनसे हुए एमओयू

मुंबई रोड शो में कुल 30200 करोड़ के MoU हुए। जिन बड़ी कंपनियों से एमओयू किए गए उनमें से कुछ प्रमुख है, इमेजिका ( थीम पार्क) आत्मन्तन:(रिजॉर्ट), एसीएमई (सौर सेल विनिर्माण), CTRLs (डेटा सेंटर) पर्फ़ेटी(नवीकरणीय ऊर्जा), लॉसंग अमेरिका (आईटी), क्रोमा एटोर, क्लीन मैक्स एनवाइरो (नवीकरणीय ऊर्जा) , साइनस (हेल्थ केयर) शामिल हैं।

इन्वेस्टर समिट के लिए मुंबई में हुए 30200 करोड़ रूपये के एमओयू

उत्तराखंड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग समूहों के मध्य मुंबई रोड शो में 30200 करोड़ के एमओयू किए गए हैं। जिन बड़ी कंपनियों से एमओयू किए गए उनमें से कुछ प्रमुख है, इमेजिका (थीम … read more

एसीएस ने की सीएम घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के कार्यों की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी। घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने … read more

मुंबई में हुआ रोड शो, मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी … read more

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंच सीएम ने किया स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, एनएसई की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 … read more