Daily Archives: August 23, 2022

भाजपा की प्रदेश टीम का ऐलान, नए और पुराने का बैठाया समीकरण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
केंद्रीय नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी से दो महामंत्रियों राजू भंडारी और सुरेश भट्ट की विदाई कर दी गई है, जबकि एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में छह महिलाओं को जगह मिली है। संगठन में जिम्मेदारी देकर विस चुनाव में टिकट काटे जाने से उदास कुछ चेहरों पर चमक बिखेरने की भी कोशिश की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टीम में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। पहली बार संगठन के अहम पदों पर छह महिलाओं को जगह मिली है। युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी
प्रदेश महामंत्री- खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट व आदित्य राम कोठारी
प्रदेश उपाध्यक्ष- बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल
प्रदेश मंत्री- मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, डॉ. लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक
प्रदेश मीडिया प्रभारी- मनवीर चौहान
कोषाध्यक्ष- पुनीत मित्तल
सह कोषाध्यक्ष- साकेत अग्रवाल
प्रकोष्ठ प्रभारी- पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल
विभाग प्रभारी- रमेश गढ़िया

नए चेहरों को मोर्चों की कमान
पार्टी ने युवा मोर्चा की कमान कुंदन लटवाल की जगह शंशाक रावत को सौंपी है। वह पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत के सुपुत्र हैं। महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक आशा नौटियाल को बनाया गया है। ऋतु खंडूड़ी के स्पीकर बनने के बाद से यह पद खाली था। किसान मोर्चा का जिम्मा जोगेंद्र पुंडीर के पास ही रहेगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद अनिल चौहान की जगह अब समीर आर्य संभालेंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इंतजार हुसैन बने रहेंगे।

आयुष्मान योजना के तहत 10 मरीजों पर एक आयुष्मान मित्र होगा नियुक्त

राजकीय मेडिकल कालेजों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों के उपचार का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है, जिसके लिये कालेज के प्राचार्यों को शीघ्र रोड़ मैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही योजना के … अधिक पढ़े …

चंद्रेश्वर नगर के दो घरों से 24 पेटी शराब बरामद

कोतवाली पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर से 24 पेटी शराब दो घरों से बरामद की है। एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक महिला शराब तस्कर मौके से फरार हो गई है। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस … अधिक पढ़े …

गढ़वाली फिल्म थोकदार का पोस्टर लांच, 26 अगस्त को ऋषिकेश में होगी प्रदर्शित

गढ़वाली फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिल्म का पोस्टर लांच किया। यह फिल्म 26 अगस्त से ऋषिकेश के रामा पैलेस थियेटर में प्रदर्शित होगी। मंगलवार को देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में … अधिक पढ़े …

औचक निरीक्षण कर वित्त मंत्री ने जानी दिनभर की कार्यवाही

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली से लौटते वक्त आशारोड़ी बॉर्डर पर बनी राज्य कर जांच चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिनभर की कार्यवाही को जानते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर … अधिक पढ़े …

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिलों में हवाई सेवाओं को विस्तार देने पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टीवीटी के संबंध मे विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टीवीटी की आवश्यकता है। … अधिक पढ़े …

मुख्य सचिव ने अमृत सरोवर योजना की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में अमृत सरोवर योजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे सभी सरोवरों को निर्धारित समय … अधिक पढ़े …