Daily Archives: August 11, 2022

खटीमा पहुंचे सीएम, बड़ी संख्या में महिलाओं ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन का इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, और इन आजादी के 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी तरक्की की है, हमने एक-एक करके उपलब्धियां हासिल की है, देश आगे बढ़ा है, ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ा है, उन सब को संजोए रखने का भी यह अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के हजारो कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा की यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे और यह अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जायेगा। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारे युवाओं के सबल कन्धों पर देश को दिशा देने का दायित्व होगा। प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में पिछले आठ वर्षाे से हमने भारत को एक नई पहचान दी है, आज हम कई क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, क्योकि आज भारत के पास ऐसा नेतृत्व है जिसने हमारे अन्दर एक विश्वास तथा आशा की नई किरण पैदा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिस भारत की कल्पना करते थे हम उसी दिशा में जा रहे हैं, हम अपने पुराने वैभव की ओर लौट रहे हैं। इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। जिस भारत को गढ़ने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है, अगले 25 सालों में हमारा देश दुनिया का सिरमौर बनेगा, आने वाले समय में हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे। आज कोई ऐसा क्षेत्र नही है जिसमें हमारे देश ने तरक्की न की हो। हमारे इस विकास की नई गाथा में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। आज देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

सीएम ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर के रूप में किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऋषभ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि … अधिक पढ़े …

सीएम ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन बनाने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक इकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध … अधिक पढ़े …

गुमानीवाला में मंत्री डा. अग्रवाल ने किया आंतरिक मार्गों का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में एमडीडीए द्वारा निर्मित आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने सात अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ … अधिक पढ़े …

हर घर तिरंगाः वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने फ़्लाइट में यात्रियों को वितरित किए तिरंगा

प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाये जा रहे आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा अभियान” को आगे बढ़ाते हुए फ़्लाइट इंडिगो 6म्-852 … अधिक पढ़े …