Daily Archives: March 18, 2022

सराहनीयः पुल से छलांग लगाने की युवक की कोशिश एसडीआरएफ ने की फेल

कोटद्वार से लगभग दो किलोमीटर दूर पुल से एक लड़का छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अपनी सूझबूझ व ततपरता से नीचे मे कूदने के प्रयास में वक़्त रहते पकड़ लिया व रोप रेस्क्यू करते हुए सही सलामत बाहर लाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय लोगों ने उक्त युवक को पुल के नीचे बने सपोर्टिंग पिलर के बीच देखा, जो लगातार नीचे कूदने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने तत्काल यह सूचना पुलिस को नोट कराई। युवक अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थान से कूदने का प्रयास कर रहा था व उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही लग रही थी। ऐसे में रेस्क्यू कार्य को अत्यंत सूझबूझ व सावधानी से त्वरित रूप से करना अति आवश्यक था। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थिति संवेदनशीलता का आंकलन करते हुए। युवक से प्रेमपूर्वक वार्तालाप करते हुए पहले रोप के माध्यम से उस तक पहुँच बनाई गई और फिर रोप रेस्क्यू करते हुए पुल व स्पोर्टिंग पिलर के बीच अत्यंत खतरनाक स्थान से युवक को रेस्क्यू कर नीचे लाया गया।

युवक द्वारा अपना नाम राजीव उर्फ राजा उम्र 25 साल पुत्र रामचन्द्र निवासी प्रजापतीनगर मोहल्ला, गाड़ीघाट ,कोटद्वार बताया गया। जो अपने परिवार से रुष्ट होकर पुल से नीचे छलांग लगाने आ गया था।

नौजवान की प्राणों की रक्षा करने पर सभी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा एसडीआरएफ टीम की अत्यंत सराहना की गई व सेनानायक एसडीआरएफ, मणिकांत मिश्रा द्वारा एसडीआरएफ टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

पहाड़ी भूली संगठन की हर्बल रंगों की स्टॉल ने खींचा लोगों का ध्यान

पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के द्वारा खदरी ग्राम पंचायत घर में हर्बल रंगो की स्टॉल के साथ ,जूट से बनी वस्तुएं बैग, पर्स, फाइल फोल्डर, बोतल बैग और मेक्रम से बने घर के लिए सजावटी वस्तुएंँ व खाद्य पदार्थ मठरी, … अधिक पढ़े …

लगाकर गुलाल चेहरे पर हमको हंसा दिया…, होली मिलन पर कवि सम्मेलन का आयोजन

होली मिलन के अवसर पर कवियों की मनभावन व शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नगर विकास समिति ऋषिकेश द्वारा बनखंडी ग्राम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पूर्व … अधिक पढ़े …