Daily Archives: March 17, 2022

आज डेढ़ घंटा अतिरिक्त पानी पहुंचाएगा जल संस्थान

होली खेलने के बाद तीर्थनगरी ऋषिकेश के लोगों को नहाने और साफ-सफाई के लिए दोपहर में पर्याप्त पानी मिलेगा। शुक्रवार को जल संस्थान दोपहर 1 बजे से ढाई बजे तक पानी की अतिरिक्त सप्लाई देगा। तीर्थनगरी ऋषिकेश में अमूमन सुबह 8 बजे से होली की रंगत चढ़ने लगती है और दोपहर एक बजे तक होली का उल्लास चलता है। रंग, गुलाल आदि से सराबोर लोग अपने घर पहुंचते हैं।

होली खेलने के बाद नहाने और साफ-सफाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इसके मद्देनजर जल संस्थान होली पर्व पर शुक्रवार को नियमित पेयजल सप्लाई सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे के अतिरिक्त दोपहर में डेढ़ घंटे पानी की अलग से आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। जलकल अभियंता अनिल नेगी ने बताया कि जहां डायरेक्ट सप्लाई है, वहां दोपहर में 12 बजे से ढाई बजे तक और जहां डायरेक्ट सप्लाई नहीं है उन इलाकों में दोपहर 1 बजे से ढाई बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में मनाया होली मिलन कार्यक्रम

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश कार्यालय में होली का पर्व मनाया गया। पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि होली मिलन समारोह के साथ-साथ पंजाब में मिली एतेहासिक जीत पर भी पार्टी जश्न मना रही … अधिक पढ़े …

हाईवे पर दीवार से टकराया मालवाहक वाहन, जाम लगता देख चालक वाहन छोड़ भागा

हरिद्वार राजमार्ग पर जेजे ग्लास फैक्ट्री के पास एक ट्रक अचानक यूटर्न लेते समय एक दीवार से टकरा गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों छोर पर वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। जाम … read more