Daily Archives: March 16, 2022

राज्य में अत्याधुनिक तकनीक और इनोवेटिव तरीकों से वनाग्नि रोकने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबन्धन सैल की बैठक आयोजित हुई।

मुख्य सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों को वनों में लगने वाली आग की रोकथाम के लिये तकनीकी, प्रबंधन और व्यावहारिक दृष्टि से हर पहलू को देखते हुए प्लान बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने अत्याधुनिक तकनीक और इनोवेटिव तौर तरीकों पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं त्वरित एक्शन के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए पोर्टल और मोबाईल ऐप बेस्ड सिस्टम तैयार कीजिए। आग लगने की स्थिति में त्वरित सूचना, सटीक डेटा सर्वे और सटीक रिस्पांस से आग से वनों को बचाया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने जंगल में पिरूल तथा पेड़ों की अन्य पत्तियों, सूखी लकड़ियों इत्यादि बायोमास का बेहतर सदुपयोग पर अधिक से अधिक फोकस करते हुए इस संबंध में बेहतर प्लान बनाने तथा उन पर अमल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिरूल के प्लांट लगाने को अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को जंगल से गुजरने वाली ट्रांसमिशन (विद्युत) लाइनों से आग लगने को रोकने के लिये स्थायी और बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोगों को जंगल की आग के संबंध में संवेदनशील बनाने तथा अग्नि सुरक्षा में उनकी भी सहभागिता बढ़ाने के साथ ही एन्फोर्समेंट की कार्यवाही तेज करने की बात कही। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, हैड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स विनोद कुमार सिंघल, सचिव रविनाथ रमन, एस.ए. मुरूगेशन आदि उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

मैं द कश्मीर फाइल्स का विरोधी नहीं, मगर भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहेः हरीश रावत

चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के भीतर हरीश रावत निशाने पर हैं। इस बीच द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर हरदा का बयान आया है। हरीश रावत का कहना है कि ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर करने वाली … अधिक पढ़े …

शराब की होम डिलीवरी करने वाला विक्की गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने बनखंडी, शांति नगर, रेलवे रोड, हीरालाल मार्ग, तिलक रोड सहित आसपास क्षेत्रों में शराब की होम डिलीवरी करने वाले विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्की इन क्षेत्रों के दुकानदारों को भी शराब की होम डिलीवरी करता … read more

चुनावों में भीतरघात करने वाले बहुरूपियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी कांग्रेस

विधानसभा ऋषिकेश में कांग्रेस के भीतरघात करने वाले बहुरूपियों को अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यहीं नहीं इनका बहिष्कार तक किया जाएगा। यह प्रस्ताव आज सर्वसहमति से ग्रामीण कांग्रेस द्वारा पारित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी … अधिक पढ़े …

होली मिलन समारोहः नव चेतना समिति ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

जनकल्याण नव चेतना विकास समिति के द्वारा गुमानीवाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पीठाधीश्वर जगद्गुरु कृष्ण आचार्य महाराज एवं समिति के संरक्षक पीके भट्ट, अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, जयेंद्र पोखरियाल, समिति सचिव सत्यपाल राणा, मानवेंद्र … अधिक पढ़े …

होली खेलकर दिया एकजुटता का परिचय

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकेश की मेयर ऋषिकेश अनिता, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व प्रधानाचार्य शिशुपाल रावत, प्रधानाचार्य रजनी रावत, प्रधानाचार्य अनिता रयाल, प्रधानाचार्य पूनम अनेजा ने … अधिक पढ़े …

जगन्नाथ आश्रम में हर्षोल्लास के साथ खेली गई फूलों की होली

मनीराम रोड स्थित श्री जगन्नाथ आश्रम में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। इस दौरान फूलों से होली खेली गई। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। ब्रह्मलीन हंसदेवाचार्य जी के कृपा पात्र महंत … अधिक पढ़े …