Daily Archives: March 8, 2022

ऋषिकेशः पार्षद शौकत अली से जबरन खाली कराया सरकारी आवास

पार्षद शौकत अली के अवैध कब्जे को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने कराया खाली। पिछले 6 सालों से जमाया था अवैध कब्जा।

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अधीन बैराज कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे पार्षद शौकत अली का आवास पुलिस की मौजूदगी में खाली करा दिया गया है। वर्ष 2016 से पार्षद शौकत अली विभाग के आवास पर अपना कब्जा जमाए बैठे थे। विभाग की ओर से कई बार आवास को खाली करने के लिए शौकत अली को नोटिस भी दिए गए, लेकिन शौकत अली ने आवास को खाली नहीं किया। आवास खाली कराने के लिए एसडीएम ऋषिकेश को भी विभाग की ओर से अवगत कराया गया।

आज निगम के अधिकारी पुलिस के साथ शौकत अली का आवास खाली कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान शौकत अली की पत्नी ने कार्रवाई का विरोध किया। खास बात यह रही कि शौकत अली के आवास में बिजली का मीटर नहीं मिला, जो अधिकारियों के लिए चौंकाने वाला विषय रहा। निगम के अधिकारियों की माने तो कई लोग अभी भी विभाग के आवास में अवैध रूप से कब्जा कर के बैठे हैं। जिन पर जल्दी ही कार्रवाई होगी।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने महिलाओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व,सुखद समन्वय एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की … अधिक पढ़े …

महिला दिवस पर डोईवाला में चला महा स्वच्छता अभियान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा आज अध्यक्षा के नेतृत्व में भानियावाला तिराहा से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पालिका कार्मिको के साथ ही जा प्रतिनिधियों तथा सभी समूह की महिलाओं द्वारा व्यापक … अधिक पढ़े …

समाजसेवी धीरेंद्र रांगड़ ने फिर एक बार मेधावियों को दी छात्रवृत्ति

समाजसेवी डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने मेघावी निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2021-2022 में सर्वाेच्च अंक प्राप्तकर्ता निर्धन किन्तु मेघावी विद्यार्थियों को ₹550 प्रति छात्र की दर से प्रोत्साहन राशि … अधिक पढ़े …