Daily Archives: March 7, 2022

चीला शक्तिनहर में दो युवक लापता, एसडीआरएफ ने देर सांय चलाया सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दिल्ली के चार युवक बैराज-चीला मार्ग पर घूमने को आए थे। मौके पर 25 वर्षीय प्रमोद पुत्र विनोद कुमार निवासी नगली बिहार, नजफगढ़ नई दिल्ली पानी भरने के लिए चीला शक्तिनहर में उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया।

वहीं, उसे बचाने के लिए 25 वर्षीय ही पंकज पुत्र अनूप सिंह सेक्टर 16, बी द्वारिका ,बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली बचाने के लिए नहर में कूदा। लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना पाकर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

बताया कि चारों युवक यूपी के मेरठ में परीक्षा देने के लिए आए थे। इस परीक्षा देने के बाद सभी चीला- बैराज मार्ग घूमने पहुंचे।

पेयजल निगम की ओर से निर्माण कार्यों में हो रही लेटलतीफी पर ढालवाला के लोगों में आक्रोश

ढालवाला के आनंद विहार स्थित पेयजल निगम कार्यालय में मुनिकीरेती नगर पालिका के सभासदों के साथ क्षेत्रवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सभासद विरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ढालवाला में बीते तीन सालों से विश्व बैंक परियोजना के तहत पेजयल … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः बिना लाइसेंस मांस बेचने पर छह दुकानें सील

तीर्थनगरी में बिना लाइसेंस मांस बेचने वाले छह दुकानदारों की दुकानें प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में सील की है, जबकि इन छह दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है। इन सभी के खिलाफ एडीएम … अधिक पढ़े …

मोतीचूर रेलवे फाटक को बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

मोतीचूर रेलवे फाटक पर क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। आप नेता राजे सिंह नेगी ने कहा कि बीती रात अचानक मोतीचूर फाटक क्षेत्रवासियों के लिए बंद कर दिया गया। कहा कि रेलवे कर्मचारियों से वार्ता करने पर उन्होंने रेलवे विभाग … अधिक पढ़े …