Daily Archives: March 6, 2022

नहीं की थी परीक्षा की तैयारी, बचने को भागे राजस्थान नाबालिग

कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन मार्च को जगदीश जोशी पुत्र कांति राम जोशी निवासी नेहरूग्राम, ऋषिकेश ने बताया कि उनका पोता अनमोल जोशी अपने दोस्त स्वजल चौहान के साथ बिना बताए घर से लापता हो गया है। इनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई। पुलिस को लापता किशोरों की लोकेशन राजस्थान में मिली। पुलिस टीम परिजनों को लेकर राजस्थान पहुंची और दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे परीक्षा के डर से बिना बताए घर से होटल में काम करने के लिए राजस्थान चले गए थे। किशोरों की बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

16 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, जनकल्याण नवचेतना विकास समिति ने लिया निर्णय

गुमानीवाला जनकल्याण नव चेतना विकास समिति की पंचायत भवन में बैठक का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी एवं संयोजन समिति संरक्षक टीके भट्ट ने बैठक की अध्यक्षता की। संरक्षक टीके भट्ट ने बताया कि विकास समिति ग्रामीण … अधिक पढ़े …

किरायेदारी सत्यापनः 35 मकान मालिकों पर मुनिकीरेती पुलिस ने लगाया तीन लाख 50 हजार का जुर्माना

मुनिकीरेती पुलिस ने बाहरी और संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए शीशमझाड़ी क्षेत्र में किरायेदारी सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने ऐसे 35 मकान मालिकों के सत्यापन न कराने पर चालान काटे और तीन लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना किया। … अधिक पढ़े …

यूक्रेन से सकुशल घर लौटने पर युवकों से मिले स्पीकर, जानी कुशलक्षेम

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड मूल के ऋषिकेश के नागरिकों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने हाल में ही सकुशल घर वापस लौटे खदरी ग्राम सभा के यूक्रेन में होटल व्यवसाय में कार्यरत दो युवकों … अधिक पढ़े …