Daily Archives: March 5, 2022

नगर पालिका और नगर निगम ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान, एक टन कूड़ा किया एकत्र

निदेशक शहरी विकास निदेशालय के निर्देश पर नगर पालिका मुनीकीरेती और नगर निगम ऋषिकेश ने संयुक्त रूप से गंग किनारे स्वच्छता अभियान चलाया।

गंगा नदी किनारे स्थित एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट के पास एकत्रित कूड़े की सफाई के लिए अपशिष्ट की सफाई संयुक्त टीम के साथ की गई।
इस मौके पर एक टन कूड़ा एकत्रित कर प्लांट में निस्तारण को भेजा गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, दीपक कुमार, सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

यूक्रेन से वापस लौटे उत्तराखंडियों से सीएम ने दिल्ली में की मुलाकात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा जारी है। इस बीच उत्तराखंड के भी कई छात्र अपने वतन लौट गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली के उत्तराखंड सदन में राज्य के छात्रों से … अधिक पढ़े …

एसवीएम में सम्मानित हुए सरस्वती सिलाई केंद्र के प्रशिक्षु

सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज आवास विकास में तीन वर्षाे से निःशुल्क सरस्वती विद्या मन्दिर द्वारा संचालित सरस्वती सिलाई केन्द्र के प्रशिक्षुओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं कुसुम जोशी (अध्यक्षा मैत्री सेवा संस्था), … अधिक पढ़े …

तीर्थनगरी से लाखों रूपयों के जेवर लेकर ज्वेलर्स फरार, मुकदमा दर्ज

तीर्थनगरी में एक ज्वेलर्स कई दुकानदारों से लाखों रूपए के जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चकजोगी छिद्दरवाला में धनवी ज्वेलर्स … अधिक पढ़े …

तीर्थनगरी में बिना टीसी अन्य विद्यालयों के बच्चों को मिल रहा प्रवेश, डीईओ से शिकायत करेगा एसोसिशन

संकुल केंद्र देहरादून रोड ऋषिकेश में आज मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक एसोसिएशन के संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरकार की नई शिक्षा नीति पर चर्चा … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः वेंटिलेटर के अभाव में नवजात का निकला दम, परिजनों का हंगामा

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पर नगरक्षेत्र के अलावा अन्य जनपद जैसे टिहरी, पौड़ी के दुर्गम क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवा का भी बोझ है। ऐसे में इस अस्पताल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सरकार ने हर मानकों में संतुलित करना चाहिए। मगर, समीपवर्ती … अधिक पढ़े …

कृषि मंडी के बाहर आग से भस्म हुई चार दुकानें, तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

ऋषिकेश में कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर बीते मध्य रात्रि को अचानक आग लग गई। घटना मध्यरात्रि की होने के चलते दुकान में रखा सामान बचाया नहीं जा सका। अलबत्ता सामान पूरी तरह जलकर भस्म हो गया। वहीं, घटनास्थल … अधिक पढ़े …