Daily Archives: March 4, 2022

उत्तराखंडः बिजली चोरों पर नकेल कसने को स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी

उत्तराखंड में बिजली चोरों पर नकेल कसने और आम उपभोक्ता को सहूलियत प्रदान करने के लिए स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की तैयारी है। ऊर्जा निगम की ओर से प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

लाइन लास कम करने के बाद बिजली चोरी रोकना ऊर्जा निगम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। विजिलेंस टीम की सक्रियता के बावजूद बिजली चोरी पर नकेल कसने में ऊर्जा निगम नाकाम साबित हो रहा है। साथ ही आम उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल और खपत आदि के मामलों में पेश आने वाली दिक्कतों से निपटने को भी निगम गंभीर है। ऐसे में निगम प्रबंधन ने स्मार्ट मीटर लगाकर दोनों ही समस्याओं के निदान पर विचार कर रहा है। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। प्रथम चरण में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए 80 हजार घरों को चिह्नित कर लिया गया है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगने से प्रीपेड, पोस्टपेड और सोलर बिजली की सप्लाई की बिलिंग कर सकते हैं।

अनिल कुमार (प्रबंध निदेशक, ऊर्जा निगम) का कहना है कि बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को मन मुताबिक बिजली प्रयोग की स्वतंत्रता देने के लिए स्मार्ट मीटर बेहतरीन जरिया है। ऊर्जा निगम की ओर से प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने को योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने के बाद ऊर्जा निगम का किसी भी प्रकार का बकाया नहीं रहेगा। ऊर्जा की बचत होगी और छोटे उपभोक्ता भी बिजली का इस्तेमाल अपने मुताबिक कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर से बिजली के इस्तेमाल की ऊर्जा निगम आसानी से निगरानी कर सकेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवसः आप प्रत्याशी डा. नेगी ने किया देश के सुरक्षाकर्मियों को नमन

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने देश के सुरक्षाकर्मियों को नमन किया है। डॉ नेगी ने कहा कि यह दिवस उन सुरक्षाकर्मियों को समर्पित हैं जो देश की सुरक्षा … अधिक पढ़े …

जानिए इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत पर्व का कैलेंडर…

कुमाऊंनी रिश्ते संस्था के संचालक योगेश जोशी ने इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत पर्व का कैलेंडर जारी किया है। *फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत पर्व-* 🔥 दुर्गाष्टमी,होलाष्टक प्रारम्भ- 10 मार्च 26 गते फाल्गुन 🌹चीर बंधन,रंगधारण ध्वजारोपण-13 मार्च(प्रातः 10 बजकर 22 … read more

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा यूकेजी का आकर्षक रूप से मनाया गया स्नातक दिवस

प्रतिष्ठित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में आज प्री प्राइमरी कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं का स्नातक दिवस आकर्षक व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर द्वितीय कक्षा की अध्यापिका मिनाक्षी मखलोगा द्वारा कार्यक्रम को आरम्भ किया गया। सर्वप्रथम कक्षा एल के.जी … अधिक पढ़े …

हर हाथ को काम दिलाना ही है हस्तशिल्प का लक्ष्यः डा. ज्योति जुयाल

भारत सरकार के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय हस्तशिल्प द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज कार्यशाला के दूसरे दिन एमआईटी संस्थान में हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें … अधिक पढ़े …