Daily Archives: August 20, 2021

39 वाँ “सुरतरंग” नेशनल सिंगिंग टैलेंट हंट में ऋषिकेश के 5 प्रतिभागी चुने गए

संगम कला ग्रुप द्वारा आयोजित 39 वां सुरतरंग नेशनल टैलेंट हंट प्रतियोगिता में ऋषिकेश परिक्षेत्र से 5 गायक/ प्रतिभागी चयनित हुए।
संगम कला ग्रुप के ग्लोबल अध्यक्ष वी. एस. के सूद ने विजयी गायक प्रतिभागियों को बधाई दी।
रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि 26 गायक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हुये। प्रतिभागियों से गायन का 3 मिनट का वीडियो (स्मूल, स्टार मेकर ,कराओके के साथ या बिना संगीत के रिकॉडेड विडियो) रिजिनल कोऑर्डिनेटर को ऑनलाइन समिट करवाया गया जिनमें से 5 पांच गायकों को ऑल इंडिया सेमी फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। ऑनलाइन निर्णायकों में नंदा मेनन, रुद्राक्ष सेठ,अरुण निश्चल, प्रियंका अरोड़ा थे।
मदर मिरेकल स्कूल की तीन गायक चयनित हुए सब जूनियर वर्ग से नॉन फिल्मी गीत हेतु मीनाक्षी उनियाल, जूनियर वर्ग से फिल्मी गीत हेतु शिवेंद्र रमोला, नॉन फिल्मी गीत हेतु रीतिका चौहान चयनित हुए। सीनियर वर्ग में नॉन फिल्मी गीत हेतु कार्तिकेय कटिहार तथा फिल्मी गीत हेतु कृष्णा नेगी चयनित हुए विजयी प्रतिभागियों का कंपटीशन ऑल इंडिया सेमीफाइनल मैं देशभर के गायको से होगा जिनमें से लगभग 50 सिंगर्स/ गायकों को ऑल इंडिया फिनाले राउंड के लिए चुना जाएगा।
चयनित 50 गायकों के वीडियो फिर से मेगा समापन दौर के लिए भेजे जाएंगे और 18 गायकों (प्रत्येक 6 श्रेणियों के 3 गायकों) को मेगा समापन दौर के लिए चुना जाएगा।
इन 18 गायकों को फिर से अपने वीडियो भेजने के लिए कहा जाएगा और प्रत्येक श्रेणी के 3 गायकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।
मेगा फाइनल राउंड के निर्णायक अन्नू मालिक, सोनू निगम, सुनिधि चौहान होंगे।
डॉ. रांगड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम डिजिटल मोड पर आयोजित किया जायेगा।
विजेताओं को सूरतरंग फेसबुक पेज पर “लाइव” होने का मौका दिया जाएगा। प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

राजनीति: प्रवास कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए जरुरी दिशा निर्देश

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये। दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में … अधिक पढ़ें

कोरोना काल के बाद पहला खुशियों का त्योहार आया रक्षा बंधन: रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला द्वारा गुमानीवाला ग्राम सभा के रूषा फार्म में स्थानीय मातृ शक्ति के वृहद राखी मिलन समारोह मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राखी एक पवित्र बंधन … अधिक पढ़ें

रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने जनता पर डाला अतिरिक्त बोझ: डॉ राजे

आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि कोरोना से अभी जनता पूरी तरह से उबर भी नहीं पाई है कि अचानक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत का बढ़ाकर सरकार ने लोगों … अधिक पढ़ें

देहरादून-हरिद्वार एनएच पर अंडर पास का स्पीकर ने किया शुभारंभ

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोतीचूर में अंडरपास निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा रेलवे विभाग को 3 करोड़ 39 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं साथ ही रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास का निर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्रोच्चारण … अधिक पढ़ें

हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ स्पीकर ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे एवं रायवाला में ढोल दमाऊ, नगाड़ों के साथ जोरदार … अधिक पढ़ें

पूर्व पीएम राजीव गांधी की बदौलत युवाओं को मिला मत का अधिकार: जयेन्द्र रमोला

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के जन्मदिवस पर एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला व महानगर कांग्रेस सेवादल सहित कॉग्रेस जनों व्दारा नगर निगम ऋषिकेश में राजीव गांधी पार्क में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर सफ़ाई कर माल्यार्पण कर … अधिक पढ़ें

युवा नेतृत्व के संकल्प और विजन को दर्शाती पत्रिका का विमोचन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के एक स्थानीय होटल में उत्तराखण्ड के विकास पर आधारित पुस्तक “उत्तराखण्ड विकास के स्वर्णिम पथ पर“ एवं “युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प“ पत्रिका … अधिक पढे़ …

एनएचएम के तहत स्वीकृत पदों पर भर्ती में तेजी लाने के निर्देश

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड के उपयोग में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करते हुए संशोधित प्रस्ताव कैबिनेट की … अधिक पढे़ …

संवेदनशील मुद्दों पर कांग्रेस मानसून सत्र में ला रही प्राइेवट बिल

23 अगस्त से होने वाला विधानसभा का सत्र इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। इस सत्र में जहां सीएम धामी पहली बार सदन में बतौर मुख्यमंत्री रहेंगे। वहीं, इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष बने … अधिक पढे़ …