Daily Archives: August 15, 2021

पहचान छुपा कर किराये में रह रहा था,11 जिंदा कारतूस सहित अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

धीरज कौशिक पुत्र स्व. महेंद्र कौशिक निवासी मालवीय नगर निकट दुर्गा मंदिर गली नंबर 8 कौशिक भवन आईडीपीएल ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि एक व्यक्ति जिसने अपना नाम सुरेश कुमार मिश्रा पुत्र कामेश्वर मिश्रा निवासी ललाट पुर खादर नोएडा उत्तर प्रदेश बताया और बताया कि वह महिंद्रा टेक के क्वालिटी एसोसिएट मैं कार्य करता है तथा महिंद्रा टेक की एक आईडी दिखाई और 1 माह के लिए कमरा किराए पर लिया है हमें इस व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध लग रही है।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति के पहचान पत्रों व दस्तावेजों की जांच की गई तो उक्त संदिग्ध व्यक्ति का असली नाम विवेक अग्निहोत्री पुत्र अनिल कुमार अग्निहोत्री निवासी 84 कटरा पाल सिंह थाना कोतवाली सदर इटावा उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष है तथा इसके पास से सुरेश कुमार मिश्रा नाम का महिंद्रा टेक कंपनी का एक फर्जी पहचान पत्र एवं सुरेश कुमार मिश्रा नाम का एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति के पास से 11 जिंदा कारतूस 32 बोर एवं एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने आरोपी की पहचान विवेक अग्निहोत्री पुत्र नीर अग्निहोत्री निवासी 84 कटरा पाल सिंह थाना कोतवाली सदर इटावा उत्तर प्रदेश के रूप में कराई।

ऋषिकेश: रक्तदान प्रेरक रोहित हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत युवा शक्ति फाउंडेशन नजीबाबाद की ओर से रक्त दान प्रेरक रोहित बिजल्वाण को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर टीम के सदस्य गोकुल रमोला और अमित को भी सम्मानित किया गया। अधिक पढ़ें

आजादी के मौके पर 73 दिव्यांगों को मिला वैक्सीनेशन कैंप का लाभ

आजादी के पावन पर्व पर ज्योति विशेष स्कूल के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क कोविड-19 करण शिविर लगाया गया। जिसमें 73 मानसिक, शारीरिक दिव्यांगजनों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। यह दिव्यांग जनों के लिए दूसरी खुराक थी कुछ … अधिक पढ़ें

पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता

इंडियन आइडल 12 को अपना फाइनली विनर मिल गया है। इस सीजन की जीत का सेहरा पवनदीप राजन के सिर पर बंधा है। वहीं, दूसरे नंबर पर अरुणिता कांजीलाल रही हैं। इंडियन आइडल 12 का फिनाले रविवार को दोपहर 12 … अधिक पढे़ …

दिनेश और कमल को कोरोना योद्धा सम्मान, कराया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय में सीएमएस डा. विजयश भारद्वाज एवम् सफाई नायक (कोरोना योद्धा) दिनेश पारछा और् कमल कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। सीएमएस … अधिक पढे़ …

प्रीतम बोले देश को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद करवाने और देश की उन्नति में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शासकीय आवास पर ध्वजारोहण किया। इस मौक़े पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दी। महात्मा गांधी की अगुवाई में कई स्वतंत्रता सेनानियों … अधिक पढे़ …

गुरूकुल कांगड़ी का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान रहा है-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवभूमि विज्ञान समिति द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित ‘‘स्वतंत्रता संग्राम में गुरूकुल कांगड़ी का अप्रतिम योगदान’’ कार्यक्रम को अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण किया ध्वजारोहण

75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक … अधिक पढे़ …

सरकार सभी के हितों को ध्यान में रख् रही-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के जवानों को नमन करते हुए उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों … read more

मुख्य सचिव ने कार्मिकों को उनके कर्तव्यों का कराया बोध

मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु द्वारा सचिवालय में उच्चस्थ अधीनस्थ कार्मिकों और अन्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर … अधिक पढे़ …