Daily Archives: March 29, 2020

सीएम ने केन्द्र सरकार की एडवायजरी के तहत 31 मार्च तक कोई मूवमेंट नही करने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाउन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लॉकडाऊन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है, परंतु यह हम सभी के हित में है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

नगर निगम शुरू कराएगा होम डिलीवरीः मेयर

नगर निगम अपने 40 वार्डों में एप्प के जरिए लोगों के घर राशन पहुंचाएगा। मेयर अनिता ममगाईं ने हाईटेक तरीके से इस काम पर शुरू कर दिया है। जरूरतमंदो को राशन और भोजन वितरित कर राहत पहुचाने की कोशिशों में … अधिक पढ़े …

टिहरी पुलिस ने किए बॉर्डर सील, नहीं मिलेगा पैदल यात्री को भी प्रवेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर थाना मुनिकीरेती पर अपने ऋषिकेश से लगे बॉर्डर रविवार को सील कर दिए हैं। इन स्थानों से अब पैदल व्यक्ति नहीं आ जा पाएंगे। केवल इलाज हेतु ’एम्स अन्य निजी चिकित्सालय, … अधिक पढ़े …

कैंसर और पैरालाइसिस के मरीजों को एंबुलेंस से भेजा घर

देहरादून पुलिस ने समाजसेवियों की सहायता से एंबुलेंस बुक कराकर एम्स अस्पताल में पेनक्रियाज के फेल होने व पैरालाइसिस से पीड़ित को पीलीभीत उत्तर प्रदेश स्थित घर भेजा। वहीं, दूसरी एंबुलेंस से कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को पौड़ी जनपद स्थित … अधिक पढ़े …

सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 11 लोग गिरफ्तार

मुनिकीरेती पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान होटल में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल संचालक का दस हजार और 10 लोगों का 500-500 रुपये का चालान किया है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम … अधिक पढ़े …

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम पीएम के साथः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस पर संयम और धैर्य रखने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सहयोग करने का अनुरोध किया है। सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लङाई में हम सभी अपने प्रधानमंत्री … अधिक पढ़े …