Daily Archives: January 26, 2020

तिरंगा फहराकर मेयर अनिता ने शहीदों को किया नमन

देशभर में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ऋषिकेश में नगर निगम परिसर पर मेयर अनिता ममगाईं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

नगर निगम ऋषिकेश में मेयर अनिता ममगाईं ने आन, बान और शान के साथ तिरंगा लहराया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। रविवार की सुबह साढे नौ बजे ’नगर निगम प्रांगण में मेयर अनिता ने ’ध्वजारोहण’ किया। इससे पूर्व उन्होंने निगम के स्वर्णजयंती सभागार’ के समीप स्थित ’शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण’ कर आजादी के महानायक को अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर शहरवासियों को ’गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मेयर ममगाई ने कहा’ कि आज के दिन ही हमारा गौरवशाली संविधान अस्तित्व में आया। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार देने के साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं। ये हमारी जिम्मेदारी हैं कि हम केवल अधिकारों की बात न कर अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक राष्ट्र निर्माण और समाज की उन्नति के लिए कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें। ’

इस मौके पर शहर के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। समारोह के प्रश्चात निगम प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के संचालन में चले कार्यक्रम में तमाम पार्षद एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एनआईएच रुड़की ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण की अध्ययन रिपोर्ट

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिस्पना को ऋषिपर्णा नदी के स्वरूप में लाने के लिये किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (एनआईएच), रूड़की की ओर से रिस्पना नदी के सम्पूर्ण क्षेत्र की भूमि व … read more

टेंट गोदाम में घुसा बारहसिंघा, लगी भीड़

शनिवार को श्यामपुर जेजे ग्लास फैक्ट्री के समीप एक बारहसिंघा कौतुहल का विषय बन गया। इसे देखने के लिए वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने उसे टेंट गोदाम में कैद … read more

मेरी यात्रा एप का सीएम ने किया उद्धाटन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सौजन्य से एसडीआरएफ द्वारा निर्मित एप्प ‘मेरी यात्रा’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन एवं यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से उत्कृष्ट एप्प … read more