Monthly Archives: January 2019

गणतंत्र परेड में शामिल हुए कैडेट्स से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी कैडेटों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परेड भाग लेने वाले एनसीसी केडैट्स को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों का गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित होने वाली गरिमामय परेड के लिए चयनित होना गर्व एवं सम्मान की बात है। यह उनके जीवन का भी यादगार पल है। ऐसे मौके हर किसी को नही मिलते हैं। इस परेड के अनुभव उन्हें देश सेवा के लिये भी प्रेरित करते रहेंगे। एनसीसी अनुशासन का भी पर्याय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में एनसीसी अकादमी की स्थापना की जायेगी। एनसीसी अकादमी के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है, जल्द ही इसका शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी अकादमी के समीप 6.5 करोड़ की लागत से एक झील का निर्माण भी किया जायेगा। इस एकेडमी की स्थापना से एनसीसी केडेटों को और बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा आवश्यक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण उन्हें सैन्य बलों में अपनी सेवा देने में भी मददगार रहता है।
गौरतलब है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखण्ड से कुल 111 एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ था। जिन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर सचिव शिक्षा डाॅ.भूपिन्दर कौर औलख, महानिदेशक शिक्षा ज्योति यादव, निदेशक एनसीसी ब्रिगेडियर वहल, ब्रिगेडियर एस. मुखर्जी, एस.पी.सिंह, जे.एस.नेगी आदि उपस्थित थे।

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसान भवन देहरादून में आयोजित समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘‘बालिका पंचायत‘‘ में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बालिका पंचायत के माध्यम से बच्चों … बालिका पंचायत, किसान भवन देहरादून, रिंग रोड, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विधायक के जन्मदिन पर सीएम ने दी 40 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सर्वे एस्टेट, हाथीबड़कला देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बुरांशखण्डा पेयजल … विधायक गणेश जोशी का जन्मदिन, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक खजान दास, बुरांश खंडा पेयजल योजना

सीएम की विधानसभा में 23 करोड रुपए से बिछेगा सड़कों का जाल

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में डोईवाला क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के साथ ही संचालित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि … Doiwala vidhansabha, vvip vidhansabha, dhirendra panwar osd cm uttrakhand

सरकार का स्टिंग कराने के पीछे मंशा क्या थी?

पिछले कुछ समय से राजनीतिक अस्थिरता का उत्तराखंड शिकार होता आया है। चाहे वह भाजपा की सरकार में तीन बार मुख्यमंत्री का बदलना हो या कांग्रेस की सरकार में विजय बहुगुणा के बाद हरीश रावत का मुख्यमंत्री बनना।यहां गौर करने … मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सरकार का स्टिंग, सीएम के भाई विरेंद्र रावत, राजनीतिक उथल-पुथल

आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि

आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में एक हजार रूपये की वृद्धि की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बागेश्वर ने गरूड़ में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के शुभारम्भ के अवसर पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों … आशा कार्यकर्ता, ₹1000 मानदेय बढ़ा, बागेश्वर, गरुड़, रेखा आर्य

लाल किले में उत्तराखंडी व्यंजनों का लुत्फ उठाइए

“ऐतिहासिक लाल किला मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित “भारत पर्व” में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प एवं पारम्परिक व्यंजनों का होगा प्रदर्शन।” दिल्ली स्थित लाल किला परिसर में आयोजित “भारत पर्व” के माध्यम से उत्तराखण्ड … उत्तराखंड के व्यंजन, लाल किला का मैदान, उत्तराखंड का छोलिया नृत्य

108 सेवा को मिली 26 नई एंबुलेंस

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केंद्र में 108-आपातकालीन एम्बुलेंस की 26 एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय को हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए … 108 एंबुलेंस, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, नेत्र चिकित्सालय देहरादून

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड में दिखा उत्साह, चारों ओर से गूंजा भारत माता की जय

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। साथ ही परेड की … read more

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले 22 माह में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश हित में अनेक नीतिगत निर्णय लिये गये हैं। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक … उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री आवास, भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू