Daily Archives: January 1, 2019

नारी निकेतन बिल्डिंग को ग्रीन बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि बालिकाओं व संवासनियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि नारी निकेतन में रहने वाली बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख कौशल विकास व बागवानी आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए कौशल विकास विभाग से अनुबन्ध किया जाए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने नारी निकेतन में रहने वाली संवासनियों व बालिकाओं के नियमित हैल्थ चैकअप के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग संवासनियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1 जनवरी को नए वर्ष के अवसर पर केदारपुरम देहरादून स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, नारी निकेतन व राजकीय शिशु गृह पहुंचकर वहां उपस्थित बालक-बालिकाओं, संवासनियों व बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिला प्रोबिशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी देहरादून को नारी निकेतन के भवन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवासनियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नारी निकेतन भवन को राष्ट्रीय स्तर की आदर्श ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित करने के साथ ही सभी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करवाई जाए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर सुधार गृह) में रहने वाले बालकों से विस्तृत अनौपचारिक बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने बालक-बालिकाओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं व रूचि के बारे में पूछा व उन्हें जीवन सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा 100 बेड का अस्पताल

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून को नए वर्ष की सौगात दी है। उन्होंने देहरादून में 100 बेड के प0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कोरोनेशन चिकित्सालय का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि एक … मुख्यमंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल, 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

एम्स में अत्याधुनिक लैब से रोगों के निदान में मिलेगी मदद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को 3 डी मोशन एनलिसिस एंड वर्चुअल रिएलिटी वीआर लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। एम्स प्रशासन ने बताया कि संस्थान में लैब की स्थापना से विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों के … Aiims rishikesh, 3डी लैब, किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज

राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश पर भी विचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर से लेकर नोटबंदी तक कई ज्वलंत सवालों के जवाब दिये हैं. राम मंदिर के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राम … मोदी, प्रधानमंत्री साक्षत्कार, ani, राम मंदिर फैसला