Monthly Archives: April 2018

सेना प्रमुख पहुंचे पैतृक गांव, पलायन पर जताई चिंता

सेना प्रमुख बिपिन रावत अपने पैतृक गांव सैण बमरौली में पहुंचे। सेना प्रमुख को अपने बीच पाकर परिवार वालों और गंाव के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जनरल रावत भी इस मौके पर भावुक हो उठे। जनरल रावत ने राज्य में हो रहे पलायन पर चिंता जताई।

जनरल रावत ने परिजनों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की। गांव के लोगों से उन्होंने खेती, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर बात की। जनरल रावत के परिवार के लोगों से बातचीत में उन्होंने गांव में घर बनाने की इच्छा जताई तो उनके चाचा भरत सिंह रावत ने उन्हें गांव में जमीन भी दिखायी। जनरल ने चाचा भरत सिंह के आवास के समीप ही एक खेत में घर बनाने पर सहमति जताई।

गांव में करीब दो घंटे का वक्त गुजारने के बाद जनरल रावत रात के लिए लैंसडाउन लौट गए। गांव से लौटते हुए जब जनरल रावत पत्नी मधुलिका के साथ बाहर सड़क पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं से हालचाल पूछा और दोबारा गांव आने की बात कही। जनरल रावत ने बच्चों के लिए कोटद्वार में आर्मी पब्लिक स्कूल खोलने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने अपने गांव तक सड़क बनाने के लिए भी राज्य सरकार से बात करने की बात कही। कोटद्वार में जनरल रावत और उनकी पत्नी ने गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों के लिए आवास बनाने की योजना की आधारशिला भी रखी।

पौड़ी जनपद के द्वारीखाल विकासखंड में स्थित सैण गांव में जनरल रावत का पैतृक गांव है। जनरल रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए रोजगार देने वाली योजनाओं को गांवों में लाना होगा। उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने उम्मीद जताई कि अगली बार जब वो गांव आएंगी तो तब उनके गांव तक सड़क बन जाएगी।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के इस जिले की हुयी प्रशंसा

पीएम नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात पर इस रविवार को उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जनपद की प्रशंसा की गयी। पीएम मोदी ने जनपद बागेश्वर के किसानों की मिशाल दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के किसानों सामूहिक प्रयास … अधिक पढ़े……

सीएम ने दिया स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सेवा देने का निर्देश

चारधाम यात्रा मार्ग पर इमरजेंसी जैसे चिकित्सा सेवा को व्यापक बनाने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा ठोस कदम उठाये गये। इन कदमों के तहत यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चिकित्सा सेवा की समुचित व्यवस्था की गयी है। यात्रियों के हृदय संबंधी उपचार … अधिक पढ़े………..

तिहरे हत्याकांड से दहला भगवानपुर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

रूड़की भगवानपुर क्षेत्र में स्थित लव्वा गांव में तिहरे हत्याकांड का घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से ग्रस्त व्यक्ति ने एक किसान, उसकी पत्नी और उसके बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। जबकि … अधिक पढ़े………..

भारत करेगा नेपाल व भूटान में टाइगर की गणना

भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल और भूटान में टाइगर की गणना करने में मदद कर सकेगा। केंद्र सरकार इस मामले पर नीतिगत फैसला लेने जा रही है। डेढ़ दशक से टाइगर संरक्षण को लेकर भारत में गणना की जा रही … read more

हाईकोर्ट ने वर्क चार्ज कर्मियों को दिए पेंशन देने के आदेश

उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश के खिलाफ उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश की ओर से दायर अपीलों को सिरे से खारिज कर दिया। खंडपीठ ने एकलपीठ के लोनिवि और सिंचाई विभाग के वर्कचार्ज कर्मियों की सेवा अवधि को जोड़ते … अधिक पढ़े………..

आउटसोर्सिंग कर्मियों को सरकार का तोहफा, की मानदेय में वृद्धि

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनके मानदेय में प्रतिमाह 1500 रूपये की वृद्धि का निर्णय लिया है। साथ ही पीआरडी के तीन हजार से अधिक जवानों के मानदेय में प्रतिदिन 50 रूपये की वृद्धि करने पर मुहर … read more

कास्टिंग काउच संस्कृति का बचाव करने के बाद सरोज खान ने मांगी माफी

पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेसी नेता रेणुका चौधरी अपने बड़बोले बयान के लिये मशहूर है। ऐसा ही एक और बड़ा बयान उन्होंने दिया है। उन्होंने कास्टिंग काउच पर कहा कि सिर्फ फिल्म उद्योग ही नहीं, बल्कि सभी कार्यस्थलों की सच्चाई … अधिक पढ़े………..

घूमने आए अमेरिकी नागरिक ने की चोरी, दूतावास को भेजी सूचना

तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक अमेरिकी नागरिक द्वारा बड़ी चतुराई से हाथ साफ करने की घटना सामने आई है। दरअसल, ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक जेम्स एंड ज्वेलरी की दुकान है। ज्वेलरी विक्रेता ने बताया कि जॉर्जिया निवासी एक विदेशी … अधिक पढ़े……

यूपी में योगी की रात्रि चौपाल, जनता से किया सीधा संवाद

यूपी में जब से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया है। तब से लेकर वह हमेशा कुछ न कुछ नया कर सबको चौंकाते रहते है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ के मधुपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रि चौपाल … अधिक पढ़े………..