Monthly Archives: March 2018

आपसी सौहार्द से ही राम मंदिर बनेगाः रविशंकर

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये आपसी सौहार्द की आवश्यकता है। क्योंकि राम जन्मभूमि से देश के करोड़ों लोंगो की आस्था जुड़ी हुयी है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कई लोग भी यही चाहते है कि अयोध्या की राम जन्म भूमि पर प्रभु राम का ही मंदिर बने।

तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को तीर्थनगरी पहुंचे श्रीश्री रविशंकर ने यहां सत्संग में कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर बनाने का वे लोग विरोध कर रहे हैं, जिनका अस्तित्व ही संघर्ष करना है। राम जन्मभूमि मामले का मध्यस्थता के जरिये समाधान निकालने को लेकर चर्चा में आए श्रीश्री रविशंकर ने तीर्थनगरी में शीशमझाड़ी गंगा तट पर स्थित गंगाश्रय आश्रम में अनुयायियों की जिज्ञासा को दूर किया।

श्रीश्री ने बताया कि एक संत रामचंद्र दास उनके पास आए और बोले पिछले 30 वर्ष से वह राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई मुस्लिम भाई, उनकी संस्था के युवा और इमाम भी राम जन्मभूमि मामले में उनसे मिले। सभी से उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपसी सौहार्द से ही राम जन्मभूमि में मंदिर का निर्माण होगा। क्यों कि सौ करोड़ लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी है।

सीएम ने छात्रहित में फीस वृद्धि वापस लेने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के निजी मेडिकल संस्थानों से हुयी वार्ता के बाद उनके द्वारा फीस वृद्धि का निर्णय वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी मेडिकल संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में … अधिक पढ़े………..

विभाग सड़क की गुणवत्ता पर रखे विशेष ध्यानः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पेयजल, सिंचाई, विद्युत एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि … अधिक पढ़े………..

सीएम ने किया निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण, दिये ये निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा देहरादून में निर्माणाधीन अजबपुर, आईएसबीटी के फ्लाई ओवर तथा डाटकाली टनल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देष दिये कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कर लिया … अधिक पढ़े………..

जिस्मफरोसी का धंधा कराने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने जिस्मफरोसी के आरोप में देहरादून के एक मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मां ने कबूल किया कि वह अपने पति की मौत के बाद से ही जिस्मफरोसी के धंधे में लग गयी … read more

यदि अभिभावक सक्षम तो निवेशकों को रोकना ठीक नहींः त्रिवेन्द्र

इन दिनों मेडिकल कोर्स की फीस को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सरकार का इस संबंध में रूख बयां करते हुये कहा कि प्राइवेट … अधिक पढ़े………..

कोसी व रिस्पना को पुनर्जीवित करना हमारी प्राथमिकताः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 102 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जनता से अपील की कि रिस्पना से ऋषिपर्णा मिशन के अर्न्तगत शीघ््रा ही व्यापक जनभागीदारी से रिस्पना नदी के … अधिक पढ़े……

निकाय में शामिल क्षेत्रों का 10 साल तक टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नगर निगमों को 1500 करोड़ रूपये दिये गये है। 2000 कर्मियों की भर्ती भी नगर निकायों में की जाएगी। जिसमें पर्यावरण मित्र तथा अन्य स्टाफ होगा। नगर निकायों में जो नए क्षेत्र मिलाए गए है, … अधिक पढ़े………..

उत्तराखंड में बनेंगे तीन बांधः गडकरी

केंद्रीय जल संसाधन एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है। ने कहा कि देश की तीन नदियों का जल अब पाकिस्तान नहीं ले पाएगा। उन्होंने कहा कि नदियों के पानी को बांध बनाकर भारत … अधिक पढ़े………..

2025 तक दोगुनी होगी भारतीय अर्थव्यवस्था, जानिए कैसे

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 तक दोगुनी हो जाएगी. मंत्रालय के मुताबिक 2025 तक इकोनॉमी पांच हजार अरब डॉलर की हो जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 तक दोगुनी होगी। यह … अधिक पढ़े………..