Daily Archives: March 2, 2018

राहुल के ट्वीट पर मीनाक्षी का रिट्वीट

अपनी नानी के साथ होली मनाने वाली बात को साझा कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता सहित लोगों ने चुटकी ली। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपनी 93 वर्षीय नानी के साथ होली मनाने की बात सोशल मीडिया में ट्वीट कर डाली। इस पर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने
तंज कसते हुये लिखा कि कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी।

आपको बता दें कि मीडिया ग्रुप में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिए घूस लेने के आरोप में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कार्ति को 5 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश जाकर अपनी नानी के साथ होली मनाने की जानकारी दी। राहुल के इसी ट्वीट को मीनाक्षी लेखी ने रिट्वीट किया और उनके नानी से मिलने जाने को कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी से जोड़ दिया।

राहुल ने जब ट्वीट में जानकारी दी कि उनकी नानी 93 साल की है, होली के इस वीकेंड पर वह उन्हें सरप्राइज करने जा रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया में लोगों ने भी चुटकी ली।

योग से चित्त व वृत्ति पर नियंत्रण

अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भारत की भूमि पर ऋषि-मुनियों के अथक प्रयासों से जन्मा योग आज समूचे विश्व में अपनी महत्ता का सिद्ध … अधिक पढ़े………..