Monthly Archives: May 2015

सलमान को ज़मानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं: आसाराम बापू

जोधपुर। अपने ही आश्रम में नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली 2 दिनों की अंतरिम बेल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब सलमान खान को सजा मिलने के बाद बेल मिल सकती है तो फिर मुझे क्यों नहीं?
जेल में बंद आसाराम ने इसे अपने साथ जोड़ते हुए सवाल उठाया है। सुनवाई के लिए जेल आते हुए आसाराम बापू ने मीडिया से कहा कि बोगस केस होने और 66 साल की उम्र होने के बाद भी उन्हें ज़मानत नहीं मिली है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर सलमान को जमानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं?
वैसे आसाराम ने उम्मीद के लहज़े में ये भी कहा कि शायद अब उन्हें भी जल्दी ज़मानत मिल जाए। आसाराम के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी आसाराम की ज़मानत पर रिहाई की मांग करते हुए #bailforsalmannotforsaints से प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा रखी है।

भाजपा का नमामि गंगे अभियान नौ से

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में नौ मई से नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ करेगी। पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित होने वाले इस अभियान के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह … read more

सोना फिर चमका, 27370 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ

नई दिल्ली । विदेश में तेजी का रुझान देखकर आभूषण निर्माताओं ने कीमती धातुओं में लिवाली की। इसके चलते सोने और चांदी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई। इस दिन स्थानीय सराफा बाजार में पीली धातु 130 रुपये … read more

सलमान को 5 साल की जेल, फिर 2 दिन की बेल….

करीब 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को आज सत्र न्यायालय ने पांच साल की सजा सुनाई। लेकिन मुंबई उच्चन्यायालय से दो दिन की अंतरिम जमानत मिल जाने के कारण वह जेल जाने से बच … read more

अच्छी नींद के लिए सोने से पूर्व कुछ घंटे लगाएं नारंगी चश्मे

मुंबई। एक नए अध्ययन में पता चला है कि यदि आपको रात में अच्छी नींद लेनी है तो सोने से पहले कुछ घंटे नारंगी चश्मे लगा कर रखें। अध्ययन के मुताबिक नारंगी चश्मा इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से उत्र्सिजत कुछ चुिंनदा तरंगधैर्य … read more