Monthly Archives: April 2015

भूकंप से तबाह गोरखा में दबी हैं 1000 लाशें, नहीं पहुंची मदद !!

काठमांडू/गोरखा(नेपाल). नेपाल में शनिवार को आए भूकंप के बाद से 66 छोटे-बड़े झटके आए हैं। भूकंप में मरने वालों की संख्‍या आधिकारिक तौर पर 3200 को पार कर गई है। लेकिन, इसमें गोरखा में मरे लोग शामिल नहीं हैं। भूकंप ने काठमांडू के बाद सबसे ज्यादा गोरखा क्षेत्र में तबाही मचाई है। इस क्षेत्र में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें यूं ही पड़ी हैं। एक हजार से ज्यादा लोग घायल पड़े हैं। दो हजार से ज्यादा लोग अभी भी यहां पर फंसे हुए हैं, लेकिन यहां अब तक राहत के लिए कोई नहीं पहुंच पाया है।
नामुमकिन हो रहा मदद पहुंचा पाना
रविवार को भारतीय वायु सेना का विमान इस क्षेत्र में गया था, लेकिन नहीं उतर पाया। सोमवार को इससे छोटा विमान भेज कर मदद पहुंचाने की कोशिश होगी। बिजली और मोबाइल फोन कनेक्‍शन भी नहीं होने के चलते भूकंप से बच गए लोगों की परेशानी कई गना बढ़ गई है।

विराट कोहली होंगे ब्रांड एंबेसडर

देहरादून अब लगभग तय हो गया है कि टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। वह राज्य के पर्यटन की देश-विदेश में ब्रांडिंग करेंगे। स्वयं मुख्यमंत्री हरीश रावत की शुक्रवार को इस सिलसिले में … read more

केंद्र से अब तक मिले 3476.50 करोड़

एसपीए में दिए गए 364 करोड़, 33.26 करोड़ की किस्त जारी -दून में भंडारीबाग रेलवे अंडरब्रिज के लिए 22.28 करोड़ -आइटी पार्क में आइटी भवन निर्माण के लिए 5.13 करोड़ -हल्द्वानी में जिला खेल कांप्लेक्स के लिए 5.85 करोड़ राज्य … read more

रूबी गिरफ्तार, उपनिदेशक से पूछताछ

देहरादून: तीन दिन तक चले हाइप्रोफाइल ड्रामे के बाद आखिरकार देर रात विशेष जांच दल ने रूबी चौधरी को होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी रूबी की … read more