Tag Archives: municipality Rishikesh

निर्माण कार्यों के चलते नालियों में जमा हो रही सामग्री

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में कई स्थानों पर नालियां बंद पड़ी है। शहर में जगह-जगह खुदाई होने से मलबे के ढेर नालियों में पड़े हैं जिससे शहर का ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ा रहा है। रही कसर सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से पूरी हो रही है। भवन निर्माण के लिए रखी रेत, बजरी पानी के साथ बहकर नालियों को चोक कर रहे है। जगह-जगह नालियां बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
गौरतलब है कि नालियों के रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका के पास है लेकिन शहर में कहीं पाइप लाइन बिछ रही है तो कहीं केबिल। सड़क खोदने के बाद मलबे को दाएं-बाएं कर मजदूर चले जाते हैं जिससे मलबा नालियों में जमा हो जाता है। सड़क के किनारे भवन सामग्री भी नालियों में बहकर जा रही है। छुट्टा पशु सड़कों में पड़ी सामग्री को फैला देते हैं। सोमवार देर रात हुई बारिश से नालियों में पानी के साथ यह सामाग्री भी जमा हो गई। नालियां बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

विवाद के बाद पहलीबार हुई कर समिति की बैठक

पुरानी समितियां बहाल करने पर पालिका में हो चुका है विवाद ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश में भवन कर समिति की बैठक आयोजित हुई। पूर्व में पालिका समितियों के चुनाव निरस्त होने पर विवाद गहरा गया था। शुक्रवार को विवाद के … अधिक पढे ….

प्रशासन के हस्तक्षेप से पालिका सड़कों पर

नियमित दवा छिड़काव व फागिंग नही करने को लेकर प्रशासन ने पालिका को लगाई थी फटकार अब स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पालिका प्रशासन ने शुरु किया अभियान ऋषिकेश। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पालिका ऋषिकेश नगर की सड़कों पर … अधिक पढे …

सफाई नायकों ने पालिका परिसर में काटा हंगामा

नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप बैकडोर से तीन सफाई नायकों को लाभ देने से नाराज बताए जा रहे ऋषिकेश। शुक्रवार को नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर पांच … अधिक पढे ….

पुलिस फोर्स मिलने पर ही कार्रवाई करेगी पालिका की टीम

बुधवार को पुलिस न मिलने से पालिका को हुई थी परेशानी ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर पालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान रोक दिया है। अब पुलिस फोर्स मिलने पर ही पालिका कार्रवाई करेगी। नगर पालिका ने शहर में अवैध होर्डिंग … अधिक पढे ….

रसूख के आगे बौना पड़ा पालिका प्रशासन

अवैध होर्डिंग्स पर नही हो पा रही कार्रवाई ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश का प्रशासन रसूखदारों के आगे बौना साबित हो रहा है। नोटिस में दी गयी समय अवधि बीत जाने के बाद भी पालिका प्रशासन ने अब तक अवैध होर्डिंग्स … अधिक पढे …

ऋषिकेश पालिका के 55 कर्मचारी बीमार, सफाई पर संकट

ऋषिकेश की चंद्रेश्वरनगर, सर्वहारा नगर, वाल्मीकि बस्ती, बनखंडी, शांति नगर में क्षेत्र में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। कुछ इलाकों में टाइफाइड पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। वाल्मीकि बस्ती सबसे ज्यादा प्रभावित है। … अधिक पढे ….

अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई के बाद कंपनियों में मची खलबली

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता नगर पालिका ऋषिकेश की अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई का असर दिखने लगा है। होर्डिंग्स कंपनियों ने नगर पालिका से पैसा जमा कराने के लिए समय मांगा है। अवैध होर्डिंग्स पर नगर पालिका ऋषिकेश हरकत में आया है। … read more

पालिका की लापरवाही से मंदिर में गिरा विद्युत पोल

ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश की लापरवाही से रेलवे रोड़ स्थित वाल्मिीकि प्रार्थना मंदिर में विद्युत पोल दोपहर दो बजे गिर गया। गनीमत रही कि मंदिर परिसर व सड़क पर खेल रहे मौहल्ले के बच्चे विद्युत पोल की चपनेट मे नही … अधिक पढें ….