स्व. पूर्णा देवी को सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के कार्यालय में स्वर्गीय पूर्णा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय नत्था सिंह पोखरियाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति एवं आवाज साहित्यिक संस्था मुनी की रेती, गढ़ भूमि लोक भूमि संरक्षण समिति के तत्वाधान में सभी अध्यक्षों एवं महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारियों ने अपने माध्यम से स्व. पूर्णा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

समिति अध्यक्ष दिनेश डबराल एवं महामंत्री पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि आज के परिवेश में माताजी जैसे सहृदय महिला का होना बहुत बड़ी बातें आप के माध्यम से हम सभी को मानवता के हित के लिए हमेशा जोड़ कर रखी थी। उन्होंने संस्था को एक माला में पिरो कर हम सबको जोड़ रखा था, जब कभी हम समस्या से जूते थे तो माता जी के पास आकर उस समस्या का निदान करते थे। माताजी का वसुधैव कुटुंबकम की भावना प्रमुख रूप से थी। इसी अवसर पर आवाज मौके पर साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी, गढ़ सेवा लोक संरक्षण समिति के अध्यक्ष आसाराम व्यास, दिनेश डबराल, विशाल मणि पैेन्यूली, डॉक्टर सुनील थपलियाल, सत्येंद्र चैहान, रामकृष्ण पोखरियाल, प्रमोद उनियाल, आशीष कुकरेती, सुनील कंडवाल, मनोज मालासी, दिनेश पैन्यूली, घनश्याम नौटियाल, नरेंद्र मैथानी, संतोष व्यास, ललित पवार आदि उपस्थित रहे।