कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा रही मोदी सरकार की उपलब्धियांः वंशीधर भगत

कांग्रेस छोड़कर दर्जनो लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत ने कहा कि देश में जिस तरह हर वर्ग के हित में मोदी सरकार कल्याणकारी फैसले ले रही है, उससे कांग्रेस में बेचैनी है और वह उपलब्धियों को पचा नही पा रही है।

राजपुर रोड में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली आल वेदर रोड से कांग्रेस की नींद उड़ी हुयी है और अनेक योजनाओ ने विपक्ष की बेचैनी बढ़ा दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। कांग्रेस राम मन्दिर को काल्पनिक कहती रही है। राम मन्दिर में कांग्रेस के नकारात्मक योगदान के बावजूद भाजपा ने अपने वायदे को पूरा किया। शांतिपूर्ण ढंग से धारा 370 को हटाने में मोदी सरकार की रणनीति और कुशल प्रशासन का उदाहरण देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सहकारिता में 3340 करोड़ का फण्ड और आयुष्मान योजना खासी लाभदायक साबित हो रही है।प्रधानमंत्री सड़क योजना से गाँव आपस में जुड़कर विकास के द्वार खोल रहे है। कृषि नीति से कांग्रेस बौखला गयी है।

उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी व त्रिवेंन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आखिरी व्यक्ति तक पहुचाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को साकार करने की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा की वह भारत के ही नही बल्कि विश्व के सर्व मान्य नेता थे।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भगत के प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर स्पष्ट है कि उत्तराखंड में पुनः भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में विराजमान होगी।

रेखा वर्मा ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है हमको नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है आज देश मे हर वर्ग का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति के रूप स्थापित हुवा है नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा को भगत द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने हमें 60 सीट जितने का लक्ष्य दिया है हम उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश महामंन्त्री कुलदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, विजय थापा, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर कुछ लोग भाजपा में शामिल हुए इनमें प्रमुख रूप से पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नम्बर 46 से कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़े कांग्रेस महानगर महामंन्त्री मनोज कुमार सहित आदर्श कुमार, अंकित चैधरी, रविन्द्र बेनिवाल, लाल सिंह बिष्ट, संजय कुमार, प्रमोद कुमार शेखर राकेश आर्य सहित एक दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।