अपनी बात

एक्टिव सीएम धामी, जनता से फीडबैक लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा करते हुए चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आने वाले साल में भी चार धाम यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है। चारधाम यात्रा, कावड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर भी विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमने श्रद्धालुओ का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है। उन्होंने यात्रा को लेकर अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होल्डिंग पॉइंट्स पर सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालयो की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अत्यधिक भीड़ बढ़ने पर गाड़ियों की निकासी हेतु वैकल्पिक मार्गाे पर विचार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी छुट्टियों एवं वीकेंड के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तराकाशी के जिलाधिकारी एवं प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी ग्राउंड में जाकर श्रद्धालुओ से फीडबैक भी लें ताकि समय रहते छोटी कमियों को भी दूर किया जाए।

मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने बताया कि बीते शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में करीब 13000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उनके द्वारा हेमकुंड साहिब यात्रा का भी पैदल मार्गाे से निरीक्षण किया गया है। जहां सभी व्यवस्थाओं को यात्रा से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा। जिला अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार को 15800 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए, साथ ही गेट सिस्टम के माध्यम से निरंतर यमुनोत्री और गंगोत्री को श्रद्धालु भेजे जा रहे हैं। विभिन्न होल्डिंग पॉइंट्स पर प्रशासन द्वारा सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गर्ब्याल, जिला आधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित, जिला आधिकारी रूद्रप्रयाग सौरव गहरवार, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

More from अपनी बात

व्यापारी नेता ललित मोहन ने हाईकोर्ट को आईडीपीएल में शिफ्ट करने का किया समर्थन

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को आईडीपीएल ऋषिकेश शिफ्ट करने को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में हाई कोर्ट की जगह काफी कम है वहाँ जगह कम होने … read more

आवश्यकः सरकारी विभागों को सिर्फ सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) को राज्य में उत्पादों के प्रमाणीकरण के प्रशिक्षण से सम्बन्धित अपना नियमित कैलेण्ड जारी … read more

पार्टी हित में कार्य करने पर मंत्री अग्रवाल ने किया कार्यकर्ताओं का आभार

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में पार्टी हित में कार्य करने वाले सभी कार्यकताओं के लिए कार्यकर्ता मिलन भोज समारोह का आयोजन ऋषिकेश मण्डल द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने भी शिरकत … read more

निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार की जीत को 400 पार की शुरूआत मान रही भाजपा

भाजपा ने सूरत से निर्विरोध पार्टी उम्मीदवार जीतने को 400 पार की शुभ शुरुआत बताया है। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दावा किया कि जिस तरह चुनाव परिणामों से पहले ही पार्टी का खाता खुला है, ठीक उसी … read more

मतदान संपन्न होते ही सीएम ने ली बैठक, प्रदेश में वनाग्नि रोकने के निर्देश

उत्तराखंड में गर्मियां शुरू होते ही जंगलों का धधकना शुरू हो चुका है। जंगलों को आग बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता बन गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तमाम विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ अहम बैठक की … read more

देहरादून में सीएम ने व्यापारी सम्मेलन को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारी सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए सभी व्यापारी वर्ग से एक साथ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए … read more

विकसित भारत के साथ हर वर्ग के उत्थान की नींव भाजपा के संकल्प पत्र में रखी गईः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी 2024 के संबध में प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी द्वारा बीते … read more

बीते 10 सालों में पीएम ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल-ढाल, तौर तरीको को बदलाः नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी चौक, मसूरी (देहरादून) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते … read more

सीएम ने दन्या अल्मोड़ा में अजय टम्टा के पक्ष में किया जनसभा को संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, दन्या (अल्मोड़ा) में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी यहां पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जीताने एवं … read more