कांग्रेस बेघर प्रकोष्ठ ने केंद्र सरकार के फैसले को गरीब विरोधी बताया

ऋषिकेश।
कांग्रेस करीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। उन्होंने तहसील में केंद्र सरकार के खिलाफ जकर नारेबाजी की। प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल रावत ने कहा कि नोटबंदी के तुगलकी फरमान से आम जनता परेशान है। इससे लोग आवश्यक खाद्य सामग्री तक नहीं ले पा रहे हैं। इन दिनों शादी-विवाह का लग्न है। नोट बदलने में फजीहत झेलनी पड़ी है। बाजार में मंदी के चलते मजदूरवर्ग परेशान है। 101आम आदमी काम छोड़कर नोट बदलने को कतार में लग रहा है। प्रदर्शनकारियों में सोहन सिंह, सुमित चौधरी, निर्मला देवी, अंजलि देवी, किरन देवी, कुसुमनाथ, रामेश्वरी देवी, बबीता देवी, सतपाल सिंह, छोटेलाल आदि शामिल थे।