Daily Archives: January 6, 2024

मुख्यमंत्री ने किया दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024’ का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड देहरादून में ओएनजीसी एवं उत्तराखंड सरकार के सहयोग से पर्वतीय सरोकारों के लिए समर्पित” हिमगिरि सोसाइटी” द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ॰ दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सचिदानंद भारती को “हिमगिरि गौरव सम्मान-2024’ तथा हिमगिरि के संस्थापक सदस्य दिनेश कुमार पांडे को तेल एवं गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिये लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने हिमगिरि महोत्सव सांस्कृतिक समागम के भव्य आयोजन के लिये आयोजकों के साथ हिमगिरि सम्मान और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओएनजीसी के सेवानिवृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पंजीकृत हिमगिरी सामाजिक संस्था अपने समर्पण और सेवाओं के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र की समृद्धि, संस्कृति और विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। ऐसे आयोजन हमारी विलुप्त होती लोक विरासत को संरक्षण प्रदान कर आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने तथा सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करते हैं। इससे हमारे राज्य के कलाकारों को भी एक मंच उपलब्ध होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है। संगठन चाहे वह सामाजिक, साहित्यिक हो या सांस्कृतिक उसमें बड़ी शक्ति होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को ध्येय मानकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमें भारत को पुनः विश्व गुरू के पद पर आरूढ़ करने के लिए हर परिस्थिति को पार करना है। भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हर छोटी बड़ी कोशिश करनी है। श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के ’विकल्प रहित संकल्प’ को प्राप्त करने हेतु अपने प्रयास निरंतर जारी रखने होंगे। मुख्यमंत्री ने सभी का आह्वान किया कि हमारे ये सभी प्रयास तभी सफल होंगे जब हम सब आपसी सहयोग से राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत, सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल जोशी, सचिव आशीष चौहान, संदीप सिंह बिष्ट, एल मोहन लखेड़ा, देवेन्द्र बिष्ट, शोभा नेगी, विजय मधुर, मनमोहन नेगी, परमेश उनियाल, आर जे काव्या, मातबर सिंह असवाल आदि उपस्थित थे।

मंत्री अग्रवाल ने किया संस्कृत के विद्वानों का सम्मान

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव वर्ष के उपलक्ष में संस्कृत के महान विद्वान प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों का पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में डॉ अग्रवाल ने पंजाब सिंध क्षेत्र साधु … read more

भारत की नैतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए देश में और अधिक गुरुकुल हों स्थापितः राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय, हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं योग गुरु स्वामी रामदेव की उपस्थित में ’पतंजलि गुरूकुलम’ एवं … read more

माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती में 1236 एकड़ कृषि भूमि में 2400 किसानों का चयन

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि, माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती में किसानों की रूचि दिखाई दे रही है। पिछले साल 70 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में 1236 एकड़ कृषि भूमि में 2400 किसानों का चयन … read more

श्रीराम महापर्व के अवसर पर किया राम मंदिर के कैलेंडर का अनावरण

श्री अयोध्या धाम में निर्मित भव्य श्री राम मंदिर के कैलेंडर का अनावरण प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर किया गया। बाजपुर रोड स्थित ऑल इंडिया प्रेस क्लब के मेंबर निखिल पंत के निवास पर राष्ट्रीय … read more