Daily Archives: July 1, 2022

श्रद्धालु अब केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह के भी कर सकेंगे दर्शन

केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री अब मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। अब तक धाम में भारी भीड़ को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तीर्थ यात्रियों को सभामंडप से ही बाबा के दर्शन कराए जा रहे थे। लेकिन, मानसून सीजन में तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी आने के कारण शुक्रवार से उन्हें गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस वर्ष मई-जून में रिकार्ड तीर्थ यात्री बाबा के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंचे। इसके चलते गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और तीर्थ यात्री सभामंडप से ही बाबा के दर्शन कर रहे थे। लेकिन, मानसून सीजन में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है, लिहाजा अब वे गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार से मंदिर में दर्शनों का समय भी बदल दिया गया है। अब सुबह चार बजे के स्थान पर पांच बजे से धर्म-दर्शन शुरू हो रहे हैं। दोपहर बाद तीन से शाम 4ः45 बजे तक भोग-पूजा व सफाई के लिए मंदिर के कपाट बंद रखे जा रहे हैं। शाम को शृंगार पूजा के बाद रात नौ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बदरीनाथ धाम में भी भगवान नारायण की अभिषेक पूजा सुबह पांच बजे से शुरू हो रही है। पूजा के दौरान तीर्थ यात्रियों को धर्म दर्शन की अनुमति है। शाम को विभिन्न पूजाओं के बाद रात नौ बजे कपाट बंद कर दिए जा रहे हैं। बताया कि दोनों धाम में अब तक 17 लाख 38 हजार 499 तीर्थ यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं।

सीएम ने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिन्ता जताई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इण्डियन पब्लिक स्कूल, झाझरा में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बाल वाटिका’ पुस्तक एवं शिक्षा विभाग की मार्गदर्शिका के साथ … अधिक पढ़े …

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही सुधार संभव है-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, सहायता एवं समर्पण का पर्याय बन चुका है और समाज सुधार में बेहतर कार्य कर रहा है। ऐसी संस्थाएं जब भी आगे आकर जनहित में काम करती हैं तो और … अधिक पढ़े …

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने आठ आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य शुरु कराया

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा खैरीकलां के आठ आंतरिक मार्गों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था लोनिवि अधिकारियों को मार्गों निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान … अधिक पढ़े …

गश्त के दौरान पुलिस को मिलीं सफलता, तीन शातिर गिरफ्तार

मायाकुंड क्षेत्र में रात के समय चोरी की योजना बनाते समय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक छुरा समेत अन्य उपरकरण बरामद हुए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को पुलिस टीम मायाकुंड क्षेत्र … अधिक पढ़े …

गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का ऋषिकेश में प्रदर्शन, भारी भीड़ उमड़ी

ऋषिकेश के सिनेमाहॉल में शुक्रवार को गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का प्रदर्शन किया गया। आंचलिक फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने कलाकारों की प्रशंसा की और गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण के लिए इस … अधिक पढ़े …

भ्रष्टाचार और पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप में महापौर भाजपा से निष्कासित

रुड़की के महापौर गौरव गोयल को भारतीय जनता पार्टी ने छह साल के निष्कासित कर दिया है। कार्यकाल के दौरान से ही विवादों में रहे महापौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं पार्टी में गुटबाजी बढ़ाने के भी आरोप है। … अधिक पढ़े …