स्वरोजगार की दिशा में सरकार की योजनाओं को अपनाएं महिलाएंः सुबोध उनियाल

स्वामीनारायण सिलाई एवं रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, महामंडलेश्वर ईश्वरदास तथा आश्रम व्यवस्थापक सुनील भगत ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं उन्होंने कहा कि सरकार के पास रोजगार की बहुत सी योजनाएं हैं कृषि और फल से जुड़ी हुई अनेक परियोजनाएं हैं किंतु आम जनता तक इसका लाभ तभी मिल सकता है।

पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने महिलाओं को स्वयं के रोजगार हेतु प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने नगर के विकास एवं जन कल्याण हेतु स्वामीनारायण आश्रम का भी आभार व्यक्त किया। मंचासीन महिला नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता बीना जोशी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए। महिलाओं के विकास से ही राष्ट्र समाज का विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर गो सेवक ईश्वर दास महाराज ने कहा कि हमारा सनातन धर्म हमें हमेशा सन्मार्ग की उम्र ले जाता है। आश्रम के व्यवस्थापक एवं केंद्र संचालक सुनील भगत ने प्रशिक्षण की योजनाओं को रखते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। मौके पर प्रशिक्षक संदीप राणा, उद्योग विभाग के ओपी जोशी, शिक्षिका अन्नपूर्णा गौड़, कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं संचालक रामकृष्ण पोखरियाल, समाजसेवी एडवोकेट रमा बल्लभ भट्ट, पुष्पा ध्यानी, सावित्री चैधरी, लीला रमोला, सभासद शकुंतला देवी, मंजू गोस्वामी, सोनू भट्ट आदि उपस्थित थे।