Tag Archives: World Environment Day

हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में चिन्तन करना होगाः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है। हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुडने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड़वासियों की अग्रणी भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वजवाहक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही आम लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में निरंतर सक्रिय योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की भी जरूरत बतायी है। सामाजिक चेतना तथा समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में संचालित पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सभी लोगों से बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने और उत्तराखण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया है।

सीएम ने प्रदेश के कई जिलों में साईकिल ट्रैक बनाये जाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूट के बैग भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह … अधिक पढ़े …

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निकट कैंट रोड पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं … अधिक पढ़े …

अभाविप कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लिया संरक्षण का संकल्प

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश के सभी इकाइयों पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 20 से अधिक पौधे लगाए एवं पूर्व में लगे हुए पौधों के संरक्षण हेतु उसके आसपास साफ सफाई कर पौधों को पानी दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी … अधिक पढ़े …

राज्य के गांवों में स्थित तालाब एक वर्ष में होंगे पुनर्जीवितः सीएम

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुन का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर … अधिक पढ़े …

विश्व पर्यावरण दिवसः समाज के किसी भी वर्ग को आक्सीजन की कमी न रहेः राजपाल खरोला

विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग आक्सीजन की कमी न महसूस करे। बता दें कि राजपाल खरोला ने एक वृक्ष एक जिंदगी के तहत अभियान चलाया है, इसमें अपनों … अधिक पढ़े …

विश्व पर्यावरण दिवसः प्रगति विहार में पार्षद मियां ने की सांकेतिक पौधारोपण की शुरूआत

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रगति विहार कॉलोनी में पौधारोपण की सांकेतिक शुरुआत की गई। पार्षद व एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह सांकेतिक पौधारोपण अभियान चला रहे है। उनका अभियान भी … अधिक पढ़े …

कौसानी गवाह है गांधी की सोच को सरला बहन के कैसे किया साकार

केशव भट्ट (वरिष्ठ पत्रकार) जंगल में जानवरों को भेजने की जगह खेतों में चारा लगाओ। छोटे पेड़ बचाओ। पत्तियां न तोड़ो ,पेड़ों से प्रेम करो, प्रकृति की चाल के साथ चलो। पर्यावरण संरक्षण शब्द की रचियता और जिन्होंने अपना पूरा … अधिक पढ़े …

महापौर ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देकर फलदार पौधें रोपे

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ नगर निगम प्रशासन ने निगम जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधारोपण किया। महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में आज सुबह निगम पार्षदों ने निगम वाटिका में विभिन्न फलदार … अधिक पढ़े …

ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाने की तैयारी

ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जायेगा। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति एवं जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमें जनभागीदारी से प्रयास करने होंगे। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह … अधिक पढ़े …